WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Account Ka Link Kaise Copy Kare? मात्र 2 मिनट में

विषय-सूची

Instagram Account Ka Link Kaise Copy Kare?

अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट की लिंक को कॉपी करना चाहते है तो आप इंस्टाग्राम एप्लीकेशन की मदद से खुद के अकाउंट की या अन्य यूजर के अकाउंट की लिंक को बहुत ही आसानी से कॉपी कर सकते है, अगर आप खुद के अकाउंट की लिंक को कॉपी करना चाहते है तो आपको निम्न तरीका फॉलो करना होगा.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.]

image 47

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने अकाउंट के प्रोफाइल फोटो के आइकॉन पर क्लिक करना है.

instagram profile photo par click kare

चरण 3. अब आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Share Profile के बटन पर क्लिक करना है.

share profile par click kare

चरण 4. अब आपको इंस्टाग्राम प्रोफाइल शेयर करने का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Copy link के ऊपर क्लिक करना है.

copy link par click kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल लिंक सफलतापूर्वक कॉपी हो जाएगी, इस तरीके से आप अपने अकाउंट की लिंक को बहुत ही आसानी से कॉपी कर सकते है.

Instagram Par Restrict Kya Hota Hai? यह कैसे काम करता है

दुसरे यूजर की प्रोफाइल लिंक कॉपी कैसे करें

अगर आप किसी दुसरे यूजर की प्रोफाइल लिंक को कॉपी करना चाहते है तो इसकी प्रक्रिया भी बहुत ही आसान रखी गयी है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है एवं इसके बाद आपको सर्च के आइकॉन पर क्लिक करना है.

image 49

चरण 2. अब आपको उस यूजर का अकाउंट सर्च करना है जिस यूजर की प्रोफाइल लिंक को आप कॉपी करना चाहते है, इसके बाद आपको उस यूजर की प्रोफाइल दिखाई देगी आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

image 50

चरण 3. जब आप उस यूजर के अकाउंट के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको उस यूजर का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करना है.

image 51

चरण 4. अब आपको एक मेनू दिखाई देगा, इसमें आपको Copy Profile URL के ऊपर क्लिक करना है.

copy profile url ke upar click kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद उस यूजर की प्रोफाइल लिंक आपके फोन में कॉपी हो जायेगी, इस तरीके से आप किसी भी यूजर की प्रोफाइल लिंक को बहुत ही आसानी से कॉपी कर सकते है.

रील्स की लिंक कॉपी कैसे करें

अगर आप किसी रील्स या पोस्ट की लिंक को कॉपी करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको वो पोस्ट या रील्स ओपन करनी है जिसकी लिंक को आप कॉपी करना चाहते है, इसके बाद आपको उस पोस्ट या रील्स में शेयर का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

reels me share ke icon par click kare

चरण 2. अब आपके सामने एक पॉपअप ओपन होगा, इसमें आपको Copy link के ऊपर क्लिक करना है.

reel me copy link par click karen

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद उस पोस्ट या रील्स की लिंक सफलतापूर्वक कॉपी हो जाएगी, इसके बाद आप उस पोस्ट या रील की लिंक को कही भी शेयर कर सकते है.

मेनुअली प्रोफाइल लिंक कैसे बनाये

अगर आप चाहो तो मेनुअल तरीके से भी किसी भी यूजर की प्रोफाइल लिंक बना सकते हो, इसके लिए आपको https://www.instagram.com/your_username/ URL का उपयोग करना होगा, इसमें your_username की जगह आपको उस यूजर का यूजरनाम दर्ज करना है जिसकी आप प्रोफाइल लिंक बनाना चाहते है, इसके बाद जैसे ही आप इस लिंक को ओपन करेंगे तो आप डायरेक्ट उस यूजर की प्रोफाइल पर पहुँच जायेंगे.

Instagram Pronouns में क्या लिखें? पूरी जानकारी हिंदी में

इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक कॉपी करने का फायदा

अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल लिंक को कॉपी करते है तो इसके कई तरह के अलग अलग फायदे हो सकते है, जैसे की अगर आप अपनी प्रोफाइल को किसी दुसरे यूजर के साथ शेयर करना चाहते है तो इसके लिए आप अपनी प्रोफाइल लिंक का उपयोग कर सकते है.

इसके अलावा अगर आप किसी दुसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लिंक करना चाहते है तो ऐसे में आप अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की लिंक को कॉपी करके दुसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अपने अकाउंट को लिंक कर पाएंगे.

Q1. क्या बिना लॉग इन किए इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक कॉपी किया जा सकता है?

इंस्टाग्राम ऐप के भीतर से लिंक कॉपी करने के लिए आपका अकाउंट में लॉग इन होना आवश्यक है, हालांकि ब्राउजर में यूजरनेम के साथ मैनुअल URL बनाकर किसी भी यूजर की प्रोफाइल खोली जा सकती है.

Q2. क्या मैं किसी प्राइवेट (Private) अकाउंट की प्रोफाइल लिंक कॉपी कर सकता हूँ?

हाँ, आप किसी भी प्राइवेट अकाउंट की प्रोफाइल का लिंक कॉपी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखे की उस लिंक को ओपन करने पर केवल वही व्यक्ति पोस्ट देख पाएगा जो उस अकाउंट को फॉलो करता है.

Q3. क्या प्रोफाइल लिंक कॉपी करने पर किसी को नोटिफिकेशन जाता है?

नहीं, इंस्टाग्राम किसी भी यूजर को यह सूचित नहीं करता है कि उसकी प्रोफाइल का लिंक किसी यूजर ने कॉपी या शेयर किया है.

Q4. कंप्यूटर/लैपटॉप पर इंस्टाग्राम लिंक कैसे कॉपी करें?

सबसे पहले आपको डेस्कटॉप का ब्राउज़र खोलकर उस अकाउंट पर जाना है जिसका लिंक आप कॉपी करना चाहते है, इसके बाद एड्रेस बार में दिख रहे URL को आप कॉपी कर सकते है.

Q5. क्या इंस्टाग्राम यूजरनेम बदलने से पुराना प्रोफाइल लिंक काम करेगा?

नहीं, यदि आप अपना यूजरनेम बदल लेते हैं, तो इसके बाद आपका पुराना प्रोफाइल लिंक काम करना बंद कर देगा, यूजरनाम बदलने के बाद पुराने लिंक में 404 का एरर आ सकता है.

Q6. क्या इंस्टाग्राम रील्स या पोस्ट का लिंक भी इसी तरह कॉपी होता है?

रील्स या पोस्ट का लिंक कॉपी करने के लिए आपको उस रील्स या पोस्ट में Share के आइकॉन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपको Copy link के ऊपर क्लिक करना होगा.

Q7. इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक को व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया पर कैसे शेयर करें?

इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक को दुसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने के लिए आपको दुसरे सोशल मीडिया अकाउंट की चैट या बायो ओपन करना है, इसके बाद आपको स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस करना है, अब आपको Past का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

Instagram Me Tag Kaise Kare? जानिए सही तरीका

इस लेख में हमने इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक कैसे कॉपी करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक कॉपी करने में किसी भी तरह की परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment