WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Two Factor Authentication Kaise Hataye? मात्र 2 मिनट में

Instagram Two Factor Authentication Kaise Hataye?

अगर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन का फीचर इनेबल है और आप किसी कारणवश इस फीचर को बंद करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है .

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने प्रोफाइल फोटो के आइकॉन पर क्लिक करना है.

image 33

चरण 3. अब आपके सामने इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज खुल जाएगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

image 34

चरण 4. जब आप 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट की कुछ अलग अलग सेटिंग दिखाई देगी, इसमें आपको Account Center के ऊपर क्लिक करना है.

image 35

चरण 5. अब आपको अकाउंट सेंटर से जुडी कुछ अलग अलग सेटिंग दिखाई देगी, इसमें आपको Password and security के ऊपर क्लिक करना है.

image 36

चरण 6. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको Two-factor authentication का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

image 37

चरण 7. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इसमें आपको अपना इंस्टाग्राम अकाउंट सेलेक्ट करने के लिए कहाँ जाएगा, इसमें आप जिस अकाउंट का 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन बंद करना चाहते है आपको उस अकाउंट के ऊपर क्लिक करना है.

image 38

चरण 8. आपको जो भी security method (जैसे Text Message या Authentication App) इनेबल है आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

authentication enable hai vo option chune

चरण 9. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन बंद करने का विकल्प इनेबल दिखाई देगा, इसमें आपको केवल इसे डिसएबल कर देना है.

2 factor authentication disable kare

चरण 10. अब आपको कन्फर्मेशन के लिए एक पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको Turn off के ऊपर क्लिक करना है.

turn off par click kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके इंस्टाग्राम अकाउंट में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन का फीचर सफलतापूर्वक बंद हो जाएगा, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन के फीचर को डिसएबल कर सकते है.

Instagram Username Kaise Change Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया

2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन बंद करने से क्या होगा

अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बंद कर देते है तो इससे आपके अकाउंट की सुरक्षा कमजोर हो जाएगी एवं इसके बाद जब आप बिना किसी सिक्यूरिटी कोड के अपने अकाउंट में लॉग इन कर पाएंगे, अगर आप सिक्यूरिटी को महत्व देते है तो यह फीचर इनेबल रखना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन अगर आपके पास 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन का एक्सेस नहीं है तो ऐसे में आप इस फीचर को बंद कर सकते है.

कई बार 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन का एक्सेस ना होने पर या इससे जुड़े OTP प्राप्त न होने पर आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करते वक्त कई तरह की दिक्कते हो सकती है, इस स्थिति में आप इस फीचर को बंद करके अपने अकाउंट को आसानी से इस्तमाल कर पाएंगे एवं अकाउंट में लॉग इन करते वक्त आपको किसी भी सिक्यूरिटी कोड, OTP या बैकअप कोड की जरूरत नहीं पड़ेगी.

क्या इंस्टाग्राम पर 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को बंद करना सुरक्षित है?

इसे बंद करने से आपके अकाउंट की सिक्योरिटी की परत हट जाती है, अगर किसी व्यक्ति को आपका पासवर्ड पता चल जाता है, तो वह आसानी से आपके अकाउंट में लॉगिन कर सकता है, इसलिए, इसे तभी बंद करें जब बहुत जरूरी हो.

2FA बंद करने के बाद अगर मुझे इसे फिर से चालू करना हो, तो क्या मैं कर सकता हूँ?

अगर आपने 2FA बंद कर दिया है और अब आप इसे दुबारा शुरू करना चाहते है तो आपको Account Center > Password and security > Two-factor authentication में जाकर इसे दुबारा इनेबल करना होगा.

2FA कोड (OTP) मेरे मोबाइल नंबर पर क्यों नहीं आ रहा है?

फोन में नेटवर्क से जुडी समस्या होने पर या फोन में बैलेंस ख़त्म होने पर आपको इस तरह की समस्या हो सकती है, इसके अलावा सर्वर का इशू होने पर भी आपको 2FA कोड से जुडी समस्या देखने के लिए मिल सकती है.

अगर मेरा फोन गुम हो जाए और 2FA चालू हो, तो अकाउंट में लॉगिन कैसे करें?

इस स्थिति में आप अपने अकाउंट के बैकअप कोड की मदद से अपने अकाउंट में लॉग इन कर सकते है, अगर आपके पास बैकअप कोड नहीं है तो ऐसे में आप इंस्टाग्राम की सपोर्ट टीम से कांटेक्ट करके वेरिफिकेशन के द्वारा अपने अकाउंट का एक्सेस प्राप्त कर सकते है.

2-Factor Authentication बंद करने के बाद लॉगिन करते समय क्या मांगा जाएगा?

इस फीचर को बंद करने के बाद लॉग इन करते वक्त आपसे यूजरनाम / मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और अकाउंट के पासवर्ड ही मांगे जायेंगे, बादमे आपको OTP या बैकअप कोड नही डालने पड़ेगे.

क्या 2FA बंद करने के बाद भी बैकअप कोड काम करेंगे?

नही, अगर आप 2FA को बंद कर देते है तो इसके बाद आपके फोन में बैकअप कोड काम नहीं करेंगे, इसे बंद करने के बाद पुराने सभी बैकअप कोड आटोमेटिक निष्क्रिय हो जायेंगे.

Instagram Account Kaise Banaye? जानिए पूरी प्रक्रिया

इस लेख में हमने इंस्टाग्राम में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बंद कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन बंद करने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment