Instagram Par Restrict Kya Hota Hai?
Restrict का हिंदी अर्थ प्रतिबंध लगाना होता है एवं इंस्टाग्राम पर यह फीचर इसलिए दिया जाता है ताकि आप इस फीचर की मदद से किसी भी यूजर के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा सके, ताकि कोई भी यूजर आपको परेशान न करे एवं आप बिना किसी परेशानी के इंस्टाग्राम का उपयोग कर सके, इस फीचर को इनेबल करने पर आपको निम्न प्रकार के फायदे देखने के लिए मिल सकते है.
मैसेज प्रतिबंधित कर सकते है
अगर कोई व्यक्ति आपको बार-बार मैसेज करके परेशान करता है तो ऐसे में आप उसके अकाउंट को Restrict कर सकते है, जब आप किसी यूजर के अकाउंट को Restrict कर देंगे तो इसके बाद जब भी वह व्यक्ति आपको मैसेज भेजेगा तो उसके मैसेज रिक्वेस्ट मैसेज के फोल्डर में चले जाएंगे एवं वो मैसेज आपको चैट की लिस्ट में नहीं दिखेंगे.
कमेंट प्रतिबंधित कर सकते है
अगर कोई यूजर आपको बार-बार फालतू के कमेंट करता है तो ऐसे में आप उस व्यक्ति के अकाउंट को Restrict कर सकते है, अगर आप किसी यूजर के अकाउंट को Restrict कर देते है तो इसके बाद जब भी वह यूजर आपके पोस्ट पर कमेंट करेगा तो वह कमेंट केवल आपको दिखाई देगा एवं आपके अलावा किसी दूसरे यूजर को वह कमेंट नहीं दिखेगा.
मैसेज नोटिफिकेशन सीमित कर सकते है
जब आप किसी अकाउंट में Restrict लगाते है तो इसके बाद वो यूजर आपको मैसेज भेजगा तो उस यूजर के मैसेज का सामान्य नोटिफिकेशन आपके अकाउंट पर प्राप्त नहीं होगा, इससे आपको अनचाहे नोटिफिकेशन से खुद का बचाव कर पाएंगे.
ऑनलाइन स्टेटस छिपा सकते है
अगर आप किसी भी यूजर के अकाउंट को Restrict कर देते है तो इसके बाद जब भी आप ऑनलाइन आयेगे तो उस यूजर को आपका ऑनलाइन स्टेटस दिखना बंद हो जाएगा, इससे वो यूजर यह पता नहीं कर पायेगा की आप किस वक्त ऑनलाइन होते है या किस वक्त इंस्टाग्राम चलाते है.
Read Receipt छिपा सकते हैं
जब आप किसी यूजर के अकाउंट पर Restrict लगाते है तो इसके बाद आप उस यूजर के मैसेज सीन करेंगे तो उस वक्त उस यूजर को Read Receipt दिखना बंद हो जाएगा, इससे वो यूजर यह पता नहीं कर पायेगा की आपने उस यूजर के मैसेज देखे है या नहीं देखे.
Restrict का उपयोग कब करें
Restrict का उपयोग उस वक्त किया जाता है जब कोई व्यक्ति आपको बार-बार मैसेज या कमेंट करके परेशान करता है, लेकिन आप उसे ब्लॉक नहीं करना चाहते, यह फीचर आपको बिना ब्लॉक किए किसी यूजर की बातचीत और कमेंट को सीमित करने में मदद करता है एवं उससे दुरी बनाने में मदद करता है.
Instagram Me Tag Kaise Kare? जानिए सही तरीका
इंस्टाग्राम पर Restrict कैसे करें
इंस्टाग्राम पर Restrict करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, अगर आप किसी भी यूजर को Restrict करना चाहते है तो इसके लिए निम्न चरणों का पालन करें.
चरण 1. सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

चरण 2. जब आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट में एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपको उस यूजर का अकाउंट सर्च करना है जिसके अकाउंट पर आप Restrict लगाना चाहते है, अब आपके सामने उस यूजर का अकाउंट ओपन होगा आपको उसके अकाउंट के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. इसके बाद आपको उस यूजर का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 डॉट्स का आइकॉन दिखाई देगा, इसमें आपको 3 डॉट्स के आइकॉन पर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपको अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Restrict का विकल्प मिलेगा, आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. अब आपको कन्फर्मेशन का एक पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको दुबारा से Restrict के ऊपर क्लिक करना है.

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके अकाउंट में उस यूजर का अकाउंट सफलतापूर्वक Restrict हो जायेगा, इस प्रकार से आप किसी भी यूजर के अकाउंट को Restrict कर सकते है.
Instagram Bio Kaise Change Kare? जानिए सही तरीका
Restrict अकाउंट कैसे चेक करें
अगर आपने किसी अकाउंट को Restrict कर दिया है और आप यह चेक करना चाहते है की उस यूजर का अकाउंट Restrict हुआ है या नहीं हुआ तो इसके लिए आपको उस यूजर की प्रोफाइल में जाना होगा, इसके बाद अगर आपको उसकी प्रोफाइल में You have restricted का ऑप्शन दिख रहा है तो इसका अर्थ है की आपके अकाउंट में उस यूजर का अकाउंट सफलतापूर्वक Restrict हो चूका है.

इंस्टाग्राम अकाउंट Unrestrict कैसे करें
अगर अपने गलती से किसी अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया है या आप किसी अकाउंट को Unrestrict करना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में उस यूजर की प्रोफाइल ओपन करनी है जिस यूजर को आप Unrestrict करना चाहते है, इसके बाद आपको उस यूजर की प्रोफाइल में 3 डॉट्स का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 2. अब आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Unrestrict के ऊपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके अकाउंट से वो यूजर सफलतापूर्वक Unrestrict हो जायेगा.
Instagram Par Block Kaise Kare? जानिए सही तरिका
Instagram पर Restrict क्या होता है?
Instagram Restrict एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से आप किसी यूजर के मैसेज और कमेंट से जुड़ी गतिविधियों को सीमित कर सकते हैं, वो भी बिना उस यूजर को ब्लॉक किए.
क्या Instagram Restrict करने पर सामने वाले को पता चलता है?
नहीं, अगर आप किसी यूजर को Restrict करते है तो आमतौर पर Instagram सामने वाले यूजर को यह नोटिफिकेशन नहीं देता कि आपने उसे Restrict किया है.
Instagram पर Restrict और Block में क्या अंतर है?
Restrict करने पर उस यूजर के साथ आपकी बातचीत और कमेंट जैसी गतिविधियाँ सीमित होती है, जबकि ब्लॉक करने पर उस यूजर का अकाउंट आपके अकाउंट पर दिखना बंद हो जाता है एवं आपका उस यूजर के साथ Instagram पर पूरी तरह से सम्पर्क टूट जाता है.
Instagram पर Restrict करने से क्या मैसेज नहीं आते हैं?
Restrict करने पर मैसेज पूरी तरह बंद नहीं होते, बल्कि Restrict किए गए यूजर के मैसेज सामान्य चैट की जगह Message Requests में जा सकते हैं.
Instagram Pronouns में क्या लिखें? पूरी जानकारी हिंदी में
इस लेख में हमने Instagram Par Restrict Kya Hota Hai? इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




