Instagram Ka Password Kaise Change Kare
इंस्टाग्राम का पासवर्ड बदलने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है, आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग में जाकर बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट के पासवर्ड को बदल सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस को फॉलो करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है एवं इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने अकाउंट का यूजरनाम और पासवर्ड डालकर अकाउंट को लॉग इन कर लेना है.

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे निचे अपने अकाउंट का Logo दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का एक आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको Settings and activity का पेज दिखाई देगा, इसमें आपकों Account Center के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. जब आप अकाउंट सेंटर में जायेंगे तो यहाँ कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Password and security के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. इसके बाद आपको Password and security के पेज में Change password का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके उपर क्लिक करना है.

चरण 7. जब आप Change password के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट सेलेक्ट करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आप जिस अकाउंट के पासवर्ड को बदलना चाहते है आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 8. अब आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का नया पासवर्ड सेट करने का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे पहले अपने अकाउंट के मौजूदा पासवर्ड दर्ज करने है, इसके बाद आपको अपने अकाउंट के लिए नए पासवर्ड दर्ज करने है एवं बाद आपको Change Password के ऊपर क्लिक करना है.

- Current Password – इसमें आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के मौजूदा पासवर्ड दर्ज करने है.
- New Password – इसमें आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए नए पासवर्ड दर्ज करने है.
- Re-type New Password – इसमें आपको अपने नये पासवर्ड दुबारा दर्ज करने है.
अगर आप चाहते है की पासवर्ड अपडेट करने के बाद आपका अकाउंट दुसरे सभी डिवाइस से आटोमेटिक लॉगआउट हो जाये तो ऐसे में आपको Log out of other devices वाले ऑप्शन को टिक करना होगा.
जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके अकाउंट में सफलतापूर्वक नया पासवर्ड सेट हो जाएगा, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट के पासवर्ड को बदल सकते है.
Instagram Account Kaise Banaye? जानिए पूरी प्रक्रिया
डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम के पासवर्ड कैसे बदले
अगर आप एक डेस्कटॉप यूजर है और आप ब्राउज़र की मदद से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के पासवर्ड को बदलना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप में गूगल क्रोम का ब्राउज़र ओपन करना है, इसके बाद आपको इसमें Instagram लिखकर सर्च करना है, अब आपको सबसे ऊपर इंस्टाग्राम की ऑफिसियल वेबसाइट दिखाई देगी आपको उसके ऊपर क्लिक करना है. इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट लॉग इन करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आपको यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

चरण 2. जब आप इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे निचे 3 लाइन का एक आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है एवं इसके बाद आपको एक मेनू दिखाई देगा उसमे आपको सेटिंग के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. जैसे ही आप सेटिंग के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको अपने अकाउंट से जुडी कुछ अलग अलग सेटिंग दिखाई देगी, इसमें आपको Account Center के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. जब आप Accounts Center के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Password and security के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. जब आप Password and security के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद Login & recovery के सेक्शन में Change password का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. अब आपको इंस्टाग्राम अकाउंट सेलेक्ट करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आप कौनसे अकाउंट के पासवर्ड को अपडेट करना चाहते है आपको उस अकाउंट के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 7. जैसे ही आप अकाउंट सेलेक्ट कर लेते है तो इसके बाद आपको Change password का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको मौजूदा पासवर्ड और नए पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आपको पासवर्ड दर्ज करने के बाद Change password के उपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप Change password के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके अकाउंट के पासवर्ड सफलतापूर्वक अपडेट हो जायेंगे, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट के पासवर्ड को अपडेट कर सकते है .
Instagram Account Delete Kaise Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया
1. इंस्टाग्राम का पासवर्ड कैसे चेंज करें?
पासवर्ड बदलने के लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम एप्लीकेशन खोलना है एवं प्रोफाइल के आइकॉन पर क्लिक करना है इसके बाद Three Lines (Menu) > Settings and Privacy > Account Center > Password and Security > Change Password पर जाएं. इसके बाद अपना पुराना पासवर्ड और नया पासवर्ड डालकर “Change Password” पर क्लिक करें.
2. अगर इंस्टाग्राम का पुराना पासवर्ड याद न हो तो नया पासवर्ड कैसे बनाएं?
अगर आपको पुराने पासवर्ड याद नहीं है तो ऐसे में पासवर्ड बदलते वक्त निचे आपको “Forgot Password?” का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है, इसके बाद आपको रजिस्टर ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करना है, अब आपको एक लिंक या OTP मिलेगा उसकी मदद से आप अपने पासवर्ड बदल सकते है.
3. बिना लॉगिन किए इंस्टाग्राम पासवर्ड कैसे बदलें?
बिना लॉग इन किये आप अपने पासवर्ड बदलना चाहते है तो आपको इंस्टाग्राम के लॉग इन पेज पर Forgot Password का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करके आप बिना लॉग इन किये भी अपने पासवर्ड बदल सकते है.
4. इंस्टाग्राम में एक मजबूत (Strong) पासवर्ड कैसे बनाएं?
मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए कम से कम 8-12 अक्षरों का उपयोग करें एवं इसमें आप कैपिटल लेटर (A-Z), स्मॉल लेटर (a-z), नंबर्स (0-9) और स्पेशल कैरेक्टर्स (@, #, $) का मिश्रण रखे जैसे – AIuc85*(#@@)
5. इंस्टाग्राम का पासवर्ड कितनी बार बदल सकते हैं?
इंस्टाग्राम के पासवर्ड बदलने की कोई निश्चित सीमा नहीं है, आप जितनी बार चाहो उतनी बार अपने अकाउंट के पासवर्ड को बदल सकते हो.
Instagram Account Private Kaise Kare? मात्र 2 मिनट में
इस लेख में हमने इंस्टाग्राम का पासवर्ड कैसे बदले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




