WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram को Facebook से अलग कैसे करें? (मात्र 2 मिनट में)

Instagram को Facebook से अलग कैसे करें?

अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट आपके फेसबुक अकाउंट के साथ लिंक है और आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को फेसबुक से अनलिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करेगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें सबसे निचे आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का Logo दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

instagram profile photo par click kare

चरण 3. अब आप अपने अकाउंट के लोगो के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का एक आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक क्लिक करना है.

instagram profile me 3 dots par click kare

चरण 4. जब आप 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Account center के ऊपर क्लिक करना है.

account center par click kare

चरण 5. अब आपको अकाउंट सेंटर से जुडी कुछ अलग अलग सेटिंग दिखाई देगी, इसमें आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है, जब आप स्क्रॉल डाउन करके निचे आयेंगे तो यहाँ पर आपको Manage accounts का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

manage account par click kare

चरण 6. अब आपको यहाँ पर इंस्टाग्राम अकाउंट से लिंक फेसबुक अकाउंट दिखाई देगा, इसमें आपको फेसबुक अकाउंट के ऊपर Manage का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

fb account me manage par click kare

चरण 7. अब आपके सामने Your Facebook account से जुडी सेटिंग ओपन हो जाएगी, इसमें आपको Move out of this Account Center का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

move out of this account par click kare

चरण 8. अब आपको इंस्टाग्राम अकाउंट से फेसबुक अकाउंट को अनलिंक करने के लिए Move account का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

move account par click kare

चरण 9. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इसमें आपको Continue के ऊपर क्लिक करना है.

lose access wale page me continue par click kare

चरण 10. अब आपको Finish moving your account out of this Account Center का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Yes, finish moving के ऊपर क्लिक करना है.

yes finish moving par click kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके इंस्टाग्राम अकाउंट से आपका फेसबुक अकाउंट सफलतापूर्वक अनलिंक हो जायेगा, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने फेसबुक अकाउंट को अनलिंक कर सकते है.

Instagram History Kaise Dekhe? जानिए पूरी प्रक्रिया

इंस्टाग्राम को फेसबुक से अनलिंक करने पर क्या होगा

अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट को फेसबुक अकाउंट के साथ अनलिंक कर देते है तो इसके बाद आपको अपने अकाउंट में निम्न प्रकार के बदलाव देखने के लिए मिल सकते है.

  • इंस्टाग्राम पर आप कोई भी फोटो, विडियो या पोस्ट पब्लिश करेगे तो वो फेसबुक पर ऑटो शेयर नहीं होगी, दोनों प्लेटफार्म पर आपको अलग अलग पोस्ट शेयर करनी होगी.
  • इंस्टाग्राम से फेसबुक को अनलिंक करने के बाद आप अपने फेसबुक अकाउंट की मदद से इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पायेंगे, अगर भविष्य में कभी भी आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो जाता है तो ऐसे में आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सुरक्षित रहेगा.
  • अगर आपने इंस्टाग्राम पर ऑटो सिंक का फीचर इनेबल किया हुआ है तो इंस्टाग्राम को फेसबुक से अनलिंक करने के बाद इंस्टाग्राम पर कोई भी बदलाव करने पर फेसबुक अकाउंट पर उसका कोई असर नहीं होगा.
  • इंस्टाग्राम को फेसबुक से अनलिंक करने के बाद दोनों अकाउंट अलग अलग हो जायेगे, इससे आपको दोनों अकाउंट मैनेज करने में आसानी होगी एवं दोनों का डेटा मिक्स नहीं होगा.

इंस्टाग्राम से फेसबुक अनलिंक करने पर क्या नहीं होगा

जब आप इंस्टाग्राम अकाउंट को फेसबुक के साथ अनलिंक कर देते है तो इसके बाद आपके दोनों अकाउंट पर पहले से कोई भी फोटो, विडियो या पोस्ट पब्लिश की हुई होगी तो वो डिलीट नही होगी एवं इससे आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और फेसबुक फ्रेंड्स की संख्या में कोई गिरावट या बदलाव नहीं आयेगा, अगर आप भविष्य में कभी भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को फेसबुक अकाउंट के साथ दुबारा लिंक करना चाहो तो बहुत ही आसानी से लिंक कर सकते हो.

Instagram Id Logout Kaise Kare? जानिए सही तरीका

क्या इंस्टाग्राम से फेसबुक को अनलिंक करने पर मेरी पुरानी पोस्ट्स डिलीट हो जाएंगी?

नहीं, फेसबुक को अनलिंक करने पर आपके इंस्टाग्राम या फेसबुक पर पहले से शेयर की गई कोई भी फोटो, रील या पोस्ट डिलीट नहीं होगी.

क्या अकाउंट अलग करने से मेरे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम हो जाएंगे?

नहीं, दोनों अकाउंट अलग करने पर आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और फेसबुक फ्रेंड्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, वे जैसे हैं वैसे ही रहेंगे.

क्या मैं भविष्य में इंस्टाग्राम और फेसबुक को दोबारा लिंक कर सकता हूं?

हां, आप जब चाहें तक Meta Accounts Center में जाकर अपने दोनों अकाउंट्स को फिर से लिंक कर सकते हैं.

फेसबुक अनलिंक करने के बाद इंस्टाग्राम में लॉगिन कैसे करें?

फेसबुक को अनलिंक करने के बाद आप ‘Log in with Facebook’ का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, बादमे आपको अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम/ईमेल और पासवर्ड की मदद से ही अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा.

क्या फेसबुक अनलिंक करने के बाद भी इंस्टाग्राम रील्स फेसबुक पर दिखेगी?

नहीं, फेसबुक को अनलिंक करने के बाद आपकी इंस्टाग्राम पोस्ट, स्टोरी या रील्स अपने आप फेसबुक पर शेयर होना बंद हो जाएगी.

क्या अकाउंट अलग करने से मेरा फेसबुक या इंस्टाग्राम हैक होने से बचेगा?

हां, सुरक्षा के लिहाज से दोनों अकाउंट को अलग अलग रखना बेहतर है, अगर भविष्य में आपका कोई एक अकाउंट हैक या ब्लॉक हो जाता है तो आपका दूसरा अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित रहेगा.

Instagram Account Kaise Banaye? जानिए पूरी प्रक्रिया

इस लेख में हमने Instagram को Facebook से अलग कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment