WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram History Kaise Dekhe? जानिए पूरी प्रक्रिया

Instagram History Kaise Dekhe

अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की हिस्ट्री को देखना चाहते है तो आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग में जाकर बहुत ही इंस्टाग्राम हिस्ट्री को चेक कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है एवं इसके बाद आपको अपने अकाउंट में अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे निचे अपने अकाउंट का लोगो दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

instagram profile photo par click kare

चरण 3. अब आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का एक आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

instagram profile me 3 dots par click kare

चरण 4. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Your activity का विकल्प देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

your activity par click kare

चरण 5. जब आप Your activity के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको जिस प्रकार की हिस्ट्री चेक करनी है आपको उसके ऊपर क्लिक करना होगा.

history check kare
  • Like – इसमें आप दूसरी पोस्ट पर किये गये लाइक को देख सकते है.
  • Comment – इसमें आप दूसरी पोस्ट पर किये गए कमेंट देख सकते है.
  • Reposts – इसमें आप कौन कौनसी पोस्ट को Repost किया हुआ है वो देख सकते है.
  • Tags – इसमें आप टैग से जुडी हिस्ट्री को चेक कर सकते है.
  • Sticker responses – इसमें आप स्टीकर से जुडी हिस्ट्री को देख सकते है.
  • Reviews – इसमें आप रिव्यु से जुडी हिस्ट्री को चेक कर सकते है.
  • Recently deleted – इसमें आप हाल में डिलीट की गयी पोस्ट देख सकते है.
  • Archived – इसमें आप सभी Archived पोस्ट को चेक कर सकते है.
  • Post – इसमें आपने कौनसी पोस्ट शेयर की है वो देख सकते है.
  • Reels – इसमें आपने कौनसी रील शेयर की है वो देख सकते है.
  • Highlights – इसमें आप हाईलाइट से जुडी जानकारी देख सकते है.
  • Not interested – इसमें आप वो पोस्ट देख सकते है जो आपको पसंद नहीं है.
  • Interested – इसमें आप अपनी पसंदीदा पोस्ट देख सकते है.
  • Watch history – इसमें आप अपने अकाउंट की वाच हिस्ट्री को देख सकते है.
  • Account history – इसमें आप अपने अकाउंट की हिस्ट्री को देख सकते है.
  • Recent searches – इसमें आपने क्या क्या सर्च किया है वो देख सकते है.
  • Link history – इसमें आपको लिंक से जुडी हिस्ट्री को देख सकते है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके अकाउंट से जुडी जितनी भी हिस्ट्री होगी वो आपके सामने ओपन हो जाएगी, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट की हिस्ट्री को चेक कर सकते है.

इंस्टाग्राम हिस्ट्री को डिलीट कैसे करें

अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते है तो आपको अपने अकाउंट की हिस्ट्री में जाना है, इसके बाद सबसे ऊपर आपको All select का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है , अब आपको वो सभी चीजे सर्च करनी है जिसे आप डिलीट करना चाहते है, अंत में सबसे निचे आपको डिलीट का विकल्प दिखाई देगा उसके उपर क्लिक करके आप हिस्ट्री को डिलीट कर सकते है.

Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है? (टॉप 10 क्रिएटर)

Q1. इंस्टाग्राम पर अपनी एक्टिविटी और हिस्ट्री कहां देख सकते हैं?

इंस्टाग्राम पर अपनी एक्टिविटी और हिस्ट्री देखने के लिए आपको अपने अकाउंट की प्रोफाइल में जाकर 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको Your activity के ऊपर क्लिक करना है, यहाँ पर आपको अपने अकाउंट से जुडी सभी हिस्ट्री देख सकते है.

Q2. इंस्टाग्राम पर Account history में क्या दिखाई देता है?

अकाउंट हिस्ट्री में आप अपने अकाउंट से जुड़े मुख्य बदलाव और गतिविधियों का पूरा विवरण देख सकते है.

Q3. हाल ही में डिलीट की गई पोस्ट या रील्स कहां मिलती हैं?

हाल ही में डिलीट पोस्ट और रील को आप Your activity सेक्शन के अंदर ‘Recently deleted’ के ऊपर क्लिक करके देख सकते है.

Q4. Link history विकल्प में कौन-सी जानकारी उपलब्ध होती है?

इसमें सभी बाहरी लिंक की हिस्ट्री होती है, आपने इंस्टाग्राम पर जितनी भी लिंक के ऊपर क्लिक किया है उन सभी लिंक की हिस्ट्री आपको इसमें देखने के लिए मिल जायेगी.

Q5. इंस्टाग्राम पर Not interested और Interested विकल्प का क्या उपयोग है?

इन विकल्पों की मदद से आप उन पोस्ट की सूची देख सकते हैं जिन्हें आपने अपनी पसंद (Interested) या नापसंद (Not interested) के रूप में मार्क किया था.

Instagram Id Logout Kaise Kare? जानिए सही तरीका

इस लेख में हमने इंस्टाग्राम हिस्ट्री कैसे देखे इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment