Instagram Bio Kaise Change Kare?
इंस्टाग्राम अकाउंट का बायो बदलने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल में जाकर बहुत ही आसानी से अपने बायो को अपडेट कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसन सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है एवं इसके बाद आपको यूजरनाम और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन कर लेना है.

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. जब आप अपने अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको अपने अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Edit Profile के ऑप्शन पर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपको प्रोफाइल एडिट करने का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Bio के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको बायो ऐड करने का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आप अपने अकाउंट में जो भी बायो सेट करना चाहते है आपको वो बायो टाइप कर लेना है एवं इसके बाद आपको Save के ऊपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप सेव के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके इंस्टाग्राम अकाउंट में नया बायो सफलतापूर्वक सेव हो जाएगा, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मनचाहा बायो सेट कर सकते है.
Instagram Par Block Ko Unblock Kaise Kare? मात्र 2 मिनट में
डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम बायो कैसे बदले
अगर आप डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम का उपयोग करते है तो ऐसे में आप ब्राउज़र की मदद से अपने डेस्कटॉप में भी इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो को बहुत ही आसानी से बदल सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करना है एवं इसके बाद आपको इसमें इंस्टाग्राम की वेबसाइट पर विजिट करना है, अब आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है.

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको Profile के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Edit profile के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके सामने प्रोफाइल एडिट करने का पेज ओपन हो जाएगा, इसमें आपको बायो के ऊपर क्लिक करके अपने अकाउंट के लिए एक नया बायो टाइप कर लेना है एवं इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है, अब आपको Submit का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके अकाउंट में सफलतापूर्वक नया बायो सेट हो जायेगा, इस प्रकार से आप डेस्कटॉप की मदद से बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट में नया बायो सेट कर सकते है.
Q1. इंस्टाग्राम बायो (Bio) में अधिकतम कितने अक्षर (Characters) लिखे जा सकते हैं?
इंस्टाग्राम बायो में आप अधिकतम 150 अंको का उपयोग कर सकते है.
Q2. क्या इंस्टाग्राम बायो में वेबसाइट का लिंक (Website Link) जोड़ सकते हैं?
हाँ, आप अपने अकाउंट में ‘Edit Profile’ वाले सेक्शन में जाकर ‘Links’ वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करके अपनी वेबसाइट, ब्लॉग या यूट्यूब चैनल का लिंक जोड़ सकते हैं, यह लिंक आपकी प्रोफाइल में दिखाई देगी.
Q3. इंस्टाग्राम बायो में स्टाइलिश फॉन्ट (Stylish Fonts) कैसे इस्तेमाल करें?
स्टाइलिश फॉन्ट का उपयोग करने के लिए आपको किसी स्टाइलिश फॉन्ट जनरेटर टूल्स की मदद से अपने टेक्स्ट को स्टाइलिश फॉन्ट में कन्वर्ट करना होगा, इसके बाद आप उस स्टाइलिश फॉन्ट को कॉपी करके अपने बायो में लगा सकते है.
Q4. क्या इंस्टाग्राम बायो को बार-बार बदला जा सकता है?
जी हाँ, आप अपने इंस्टाग्राम बायो को जितनी बार बदलना चाहो उतनी बार बदल सकते हो, इसकी कोई समय सीमा नहीं है.
Q5. इंस्टाग्राम बायो में इमोजी का उपयोग किया जा सकता है?
जी हाँ, आप अपने इंस्टाग्राम बायो को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए अपने बायो में इमोजी का उपयोग कर सकते है.
Q6. क्या लैपटॉप या कंप्यूटर से बायो चेंज करने पर मोबाइल ऐप में भी अपडेट हो जाएगा?
जी हाँ, अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर से अपने अकाउंट का बायो बदलते है तो वो बायो मोबाइल ऐप में भी आटोमेटिक अपडेट हो जायेगा.
Q7. क्या बायो चेंज करने के बाद हमारे फॉलोअर्स को नोटिफिकेशन जाता है?
जी नही, अगर आप अपने अकाउंट का बायो बदलते है तो आपके फॉलोअर्स को किसी भी प्रकार का नोटिफिकेशन सेंड नहीं होगा.
Q8. इंस्टाग्राम बायो में कौन-कौन सी जानकारी लिखनी चाहिए?
इंस्टाग्राम बायो में आप अपनी रूचि के अनुसार किसी भी प्रकार की जानकारी लिख सकते है जैसे अपना प्रोफेशन, हॉबी, अपने काम या ब्रांड का छोटा सा परिचय, लोकेशन, कांटेक्ट डिटेल्स और सोशल मीडिया लिंक्स आदि.
Instagram Account Public Kaise Kare? जानिए सही तरीका
इस लेख में हमने इंस्टाग्राम बायो कैसे बदले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको अपने अकाउंट का बायो बदलने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




