Instagram Par Block Ko Unblock Kaise Kare?
अगर आपने इंस्टाग्राम पर किसी भी यूजर को गलती से ब्लॉक कर दिया है और अब आप उस यूजर को दुबारा अनब्लॉक करना चाहते है तो आप इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग में जाकर बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट को अनब्लॉक कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है एवं इसके बाद आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन कर लेना है.

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपके सामने इंस्टाग्राम का प्रोफाइल पेज ओपन होगा, इसम आपको 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपके सामने इंस्टाग्राम अकाउंट से जुडी कुछ अलग अलग सेटिंग दिखाई देगी, इसमें आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है, इसके बाद आपको Blocked का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपको यहाँ पर उन सभी यूजर की लिस्ट दिखाई देगी जिन्हें आपने अपने अकाउंट में ब्लॉक हुआ है, इसमें से आप जिस यूजर को अनब्लॉक करना चाहते है आपको उस यूजर के अकाउंट के सामने Unblock के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. अब आपको एक कन्फर्मेशन पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको दुबारा से Unblock के ऊपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद वो यूजर आपके अकाउंट से सफलतापूर्वक अनब्लॉक हो जायेगा, इस प्रकार किसी भी यूजर को बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में किसी भी यूजर को अनब्लॉक कर सकते है.
Instagram Par Block Kaise Kare? जानिए सही तरिका
इंस्टाग्राम यूजर को अनब्लॉक करने के बाद क्या होगा
अगर आप किसी भी इंस्टाग्राम यूजर को अनब्लॉक करते है तो इसके बाद आप दोनों एक दुसरे की इंस्टाग्राम आईडी को देख पाएंगे एवं एक दुसरे को दुबारा फॉलो कर पाएंगे, इसके अलावा आप एक दुसरे के साथ चैट भी कर सकते है, जब आप किसी भी अकाउंट को अनब्लॉक कर देते है तो इसके बाद वो अनब्लॉक अकाउंट दुसरे सामान्य अकाउंट की तरह ही देखा जा सकता है.
ध्यान रखे की इंस्टाग्राम पर किसी भी यूजर को अनब्लॉक करने पर उस यूजर को किसी भी प्रकार का नोटिफिकेशन सेंड नहीं किया जाता, अगर आप किसी भी यूजर को अनब्लॉक करते है तो इसके बाद आप उस यूजर को फॉलो करके या उसे मैसेज भेजकर यह बता सकते है की आपने उसे अनब्लॉक कर दिया है.
Q1. क्या अनब्लॉक करने पर सामने वाले व्यक्ति को नोटिफिकेशन मिलता है?
नहीं, जब आप किसी यूजर को अनब्लॉक करते हैं, तो इंस्टाग्राम उस व्यक्ति को कोई भी नोटिफिकेशन या अलर्ट नहीं भेजता.
Q2. अनब्लॉक करने के बाद क्या मैं खुद-ब-खुद उस व्यक्ति को फॉलो करने लगूँगा?
नहीं, ब्लॉक करने के बाद आप दोनों एक दुसरे के अकाउंट से अनफॉलो हो जाता है, अनब्लॉक करने के बाद अगर आप उस यूजर की पोस्ट देखना चाहते हैं, तो आपको उन्हें दोबारा ‘Follow’ करना होगा.
Q3. क्या प्राइवेट अकाउंट को अनब्लॉक करने के बाद उसकी प्रोफाइल सीधे दिखेगी?
नहीं, अगर सामने वाले यूजर का अकाउंट प्राइवेट है तो अनब्लॉक करने के बाद आपको उनकी फोटो या वीडियो देखने के लिए ‘Follow Request’ भेजनी होगी, जब वो आपकी रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करेगा तो इसके बाद आप उसकी प्राइवेट प्रोफाइल के फोटो और विडियो देख पायेंगे.
Q4. ब्लॉक करने के दौरान भेजे गए मैसेज अनब्लॉक करने के बाद मिलेंगे?
नही, जब आपने उस यूजर को ब्लॉक किया था तो उस वक्त उस यूजर ने कोई भी मैसेज किया होगा तो वो मैसेज अनब्लॉक करने के बाद आपको प्राप्त नही होगा.
Q5. क्या मैं किसी को अनब्लॉक करके तुरंत फिर से ब्लॉक कर सकता हूँ?
हां, आप किसी भी यूजर को अनब्लॉक करके के तुरंत बाद फिर से ब्लॉक कर सकते है, इसकी कोई भी समय सीमा नहीं होती.
Q6. क्या अनब्लॉक किए बिना भी किसी को मैसेज किया जा सकता है?
नहीं, जब तक आप सामने वाले यूजर को अनब्लॉक नहीं करते तब तक ना तो आप उस यूजर को मैसेज कर सकते है और ना ही आप उसके अकाउंट की एक्टिविटी को देख सकते है.
Q7. यदि मुझे ‘Blocked’ लिस्ट में भी यूजर का नाम न मिले तो क्या करें?
यदि आपको ब्लॉक लिस्ट में किसी यूजर का नाम नहीं मिल रहा है तो इसका अर्थ है की या तो उस व्यक्ति ने अपने अकाउंट को डिलीट कर दिया है या अपने अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया है.
Instagram Business Account Private Kaise Kare? जानिए सही तरीका
इस लेख में हमने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक को अनब्लॉक कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




