Instagram Pronouns में क्या लिखें
Pronouns को हिंदी में सर्वनाम कहा जाता है, इंस्टाग्राम में आप अधिकतम 4 सर्वनाम जोड़ सकते है, इसका उपयोग आप मन के भाव और अपने विचारों को साझा करने के लिए कर सकते है, इसकी मदद से आप दुसरे यूजर को यह भी बता सकते है की आप पुरुष (He) है या महिला (She) है, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में सर्वनाम जोड़ने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको उस अकाउंट का यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है जिस अकाउंट में आप Pronouns डालना चाहते है.

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट को लॉग इन करते है तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे निचे अपने अकाउंट के प्रोफाइल फोटो का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपके सामने इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज ओपन हो जायेगा, यहाँ पर आपको “Edit profile” का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपको प्रोफाइल एडिट करने के कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Pronouns के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपको Pronouns टाइप करने का विकल्प दिखाई देगा इसमें आपको Pronouns का पहला अक्सर टाइप करना है इसके बाद आपको उससे जुड़े कुछ अलग अलग Pronouns दिखाई देंगे, उसमे से आप किसी भी 4 Pronouns को सेलेक्ट कर सकते है एवं अंत में आपको चेकमार्क पर क्लिक करना होगा.

इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप अपनी प्रोफाइल में जाकर देख सकते है वहां पर आपको आपके द्वारा सेट किये गये Pronouns दिखाई देने लगेगे, यह Pronouns आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के नाम के निचे दिखाई देंगे, इस प्रकार से आप अपने अकाउंट में बहुत ही आसानी से सर्वनाम जोड़ सकते है.
Instagram Me Tag Kaise Kare? जानिए सही तरीका
इंस्टाग्राम पर वर्तमान में कौन से सर्वनाम उपलब्ध हैं?
अगर आप इंस्टाग्राम पर सर्वनाम रखना चाहते है तो आपको पता होना चाहिए की यहाँ पर कुछ गिने चुने सर्वनाम ही उपलब्ध है जिनका आप उपयोग कर सकते है, हम आपको वर्त्तमान समय में इंस्टाग्राम पर कौन कौनसे सर्वनाम उपलब्ध है इसके बारे में बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.
- Co / Cos
- E / Ey / Em / Eir
- Fae / Faer / Faers
- He / Him / His
- It / Its
- Mer / Mers
- Ne / Nee / Nir / Nirs / Ner
- Per / Pers
- She / Her / Hers
- They / Them / Theirs
- Thon / Thons
- Ve / Ver / Vis / Vir
- Xe / Xem / Xyr
- Ze / Zir / Zie
यह सभी सर्वनाम आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में देखने के लिए मिल जायेंगे, इसमें से आपको जो भी सर्वनाम अपने अकाउंट में सेट करना है उस सर्वनाम को आप अपनी प्रोफाइल में लगा सकते है.
Instagram Two Factor Authentication Kaise Hataye? मात्र 2 मिनट में
1. इंस्टाग्राम प्रोफाइल में Pronouns (सर्वनाम) क्या होता है?
इंस्टाग्राम में Pronouns आपकी लैंगिक पहचान को दर्शाने का एक तरीका है, जिससे अन्य यूज़र्स को पता चलता है कि वे आपको किस नाम / सर्वनाम (जैसे He/Him या She/Her) से संबोधित करें.
2. Instagram में अधिकतम कितने Pronouns जोड़े जा सकते हैं?
आप अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में एक समय में अधिकतम 4 Pronouns जोड़ सकते हैं.
3. क्या इंस्टाग्राम पर अपनी पसंद का कोई भी कस्टम Pronoun टाइप कर सकते हैं?
नहीं, इंस्टाग्राम पर आप अपनी मर्जी से कोई भी नया शब्द टाइप नहीं कर सकते, इसमें आप केवल इंस्टाग्राम द्वारा दी गई पूर्व-निर्धारित लिस्ट (जैसे He/Him, She/Her, They/Them आदि) में से ही सर्वनाम चुन सकते हैं.
4. लड़कों के लिए इंस्टाग्राम पर कौन-सा Pronoun सही है?
पुरुषो एवं लड़कों के लिए सबसे आम और सही सर्वनाम He / Him / His हैं.
5. लड़कियों के लिए इंस्टाग्राम पर कौन-सा Pronoun चुनना चाहिए?
महिलाओं एवं लड़कियों के लिए She / Her / Hers सबसे उपयुक्त सर्वनाम हैं.
6. Instagram पर Pronouns का विकल्प नहीं दिख रहा है, क्या करें?
अगर आपका Instagram एप्लीकेशन अपडेट नही है तो ऐसे में आपको निम्न प्रकार की समस्या हो सकती है, इसे ठीक करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद से Instagram एप्लीकेशन को अपडेट करना होगा.
7. क्या मैं सेट करने के बाद इंस्टाग्राम से Pronouns हटा भी सकता हूँ?
हाँ, आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में सर्वनाम सेट करने के बाद जब चाहे तब हटा भी सकते है, इसके लिए आपको एडिट प्रोफाइल में जाकर जो सर्वनाम हटाने है उन्हें हटा सकते है.
Instagram Username Kaise Change Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया
इस लेख में हमने आपको Instagram Pronouns में क्या लिखें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको इंस्टाग्राम Pronouns सेट करने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




