Instagram Username Kaise Change Kare?
अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के यूजरनाम को बदलना चाहते है तो आप अपनी प्रोफाइल में जाकर बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट के यूजरनाम को बदल सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको उस अकाउंट का यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है जिस अकाउंट का आप यूजरनाम बदलना चाहते है.

चरण 2. अब आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपको इंस्टाग्राम का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Edit profile के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपको इंस्टाग्राम प्रोफाइल एडिट करने का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने अकाउंट के नाम के निचे Username का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपको यूजरनाम एडिट करने का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपना पुराना यूजरनाम डिलीट कर देना है एवं इसकी जगह आपको अपने अकाउंट में एक नया यूजरनाम टाइप करना है एवं इसके बाद आपको Done के आइकॉन पर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके अकाउंट का यूजरनाम सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट के यूजरनाम को बदल सकते है.
Instagram Bio Kaise Change Kare? जानिए सही तरीका
डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम अकाउंट का यूजरनाम कैसे बदले
अगर आप एक डेस्कटॉप यूजर है और आप अपने डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम अकाउंट का यूजरनाम बदलना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करना है एवं इसके बाद आपको इंस्टाग्राम की वेबसाइट पर विजिट करना है, अब आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा इसमे आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

चरण 2. अब आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको एक मेनू दिखाई देगा, इसमें आपको Setting के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपको इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग दिखाई देगी, इसमें आपको Account center के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इसमें आपको Profiles के सेक्शन में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल नाम के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपके सामने एक पॉपअप ओपन होगा, इसमें आपको Username के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. अब आपको यूजरनाम बदलने का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आपको अपना पुराना यूजरनाम डिलीट करना है एवं उसकी जगह आपको नया यूजरनाम टाइप करना है, इसके बाद आपको Done के ऊपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके अकाउंट का यूजरनाम सफलतापूर्वक अपडेट हो जायेगा, इस प्रकार से आप डेस्कटॉप में अपने अकाउंट के यूजरनाम को बदल सकते है.
नोट – अपने अकाउंट का यूजरनाम बदलते वक्त ध्यान रखे की एक बार यूजरनाम को अपडेट करने के बाद अगले 14 दिन तक आप अपने अकाउंट के यूजरनाम को नहीं बदल सकते, इसलिए आपको यूजरनाम बदलते वक्त थोड़ी सावधानी बरतने का प्रयास करना चाहिए.
इंस्टाग्राम अकाउंट का यूजरनाम बदलने से क्या होगा
अगर आप अपने अकाउंट का यूजरनाम बदल देते है तो इसके बाद कोई भी यूजर आपके पुराने यूजरनाम को इंस्टाग्राम पर सर्च करेगा तो उस वक्त उसे आपकी प्रोफाइल नहीं दिखाई देगी, इसके अलावा अगर आपने अपनी प्रोफाइल को दुसरे सोशल मीडिया या वेबसाइट में Add किया हुआ है तो यूजरनाम बदलने के बाद उन सभी लिंक में 404 एरर आ सकता है.
Instagram Par Block Ko Unblock Kaise Kare? मात्र 2 मिनट में
1. क्या इंस्टाग्राम यूजरनाम बदलने के बाद पुराना यूजरनाम वापस मिल सकता है?
अगर अभी तक आपके पुराने यूजरनाम का किसी दुसरे व्यक्ति ने इस्तमाल नहीं किया है तो ऐसे में आप पुराने यूजरनाम को दुबारा अपने अकाउंट में सेट कर सकते है.
2. इंस्टाग्राम यूजरनाम और नाम में क्या अंतर है?
नाम आपकी प्रोफ़ाइल पर दिखता है और इसे कई लोग एक जैसा रख सकते हैं, जबकि यूजरनाम आपकी यूनिक पहचान होती है (जैसे @yourname), यह पूरे इंस्टाग्राम पर केवल एक ही व्यक्ति का हो सकता है.
3. क्या यूजरनाम बदलने पर मेरे फॉलोअर्स या पोस्ट डिलीट हो जाएंगे?
नही, यूजरनाम बदलने से आपकी पोस्ट या विडियो आदि डिलीट नही होते एवं आपके फॉलोअर्स भी डिलीट नहीं होते, इससे केवल आपके अकाउंट का अकाउंट का यूजरनाम बदलता है.
4. क्या मैं 14 दिन से पहले दोबारा इंस्टाग्राम यूजरनाम बदल सकता हूँ?
नही, एक बार यूजरनाम को अपडेट करने के बाद आप अगले 14 दिन तक अपने अकाउंट के यूजरनाम को नही बदल सकते.
5. नया यूजरनाम सेव क्यों नहीं हो रहा है?
आप जो यूजरनाम सेट करना चाहते है वो यूजरनाम पहले से किसी व्यक्ति ने ले लिया है या उसमें किसी अमान्य कैरेक्टर या स्पेस का इस्तमाल किया गया है तो ऐसे में नया यूजरनाम सेव नहीं होगा.
6. क्या यूजरनाम बदलने से अकाउंट की वेरिफाइड टिक (Blue Tick) हट जाती है?
हाँ, यदि आपका अकाउंट पहले से वेरिफाइड है और आप अपना यूजरनाम बदलते हैं, तो आपका ब्लू टिक हट सकता है और आपको वेरिफिकेशन के लिए दोबारा अप्लाई करना पड़ सकता है.
7. यूजरनाम में कौन-कौन से कैरेक्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है?
इंस्टाग्राम यूजरनाम में आप केवल अक्षर (Letters), संख्याएं (Numbers), अंडरस्कोर (_) और डॉट (.) का ही उपयोग कर सकते हैं।
Instagram Bio Me Link Kaise Dale? जानिए पूरी प्रक्रिया
इस लेख में हमने इंस्टाग्राम यूजरनाम कैसे बदले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको अपने अकाउंट का यूजरनाम बदलने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




