WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Account Private Kaise Kare? मात्र 2 मिनट में

Instagram Account Private Kaise Kare

इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग में जाकर बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट को प्राइवेट कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसन से स्टेप फॉलो करने होगे जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको उस इंस्टाग्राम अकाउंट का यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है जिसे आप प्राइवेट करना चाहते है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट को लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे निचे अपने अकाउंट का लोगो दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

instagram profile photo par click kare

चरण 3. जब आप अपने अकाउंट के लोगो के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का एक आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

instagram profile me 3 dots par click kare

चरण 4. जब आप 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको Account Privacy का एक विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

Account Privacy par click kare

चरण 5. अब आपको Account Privacy का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Private account का फीचर डिसएबल दिखाई देगा आपको इसे इनेबल कर देना है.

private account enable kare

चरण 6. अब आपको Switch to private account का एक पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको Switch to private के ऊपर क्लिक करना है.

switch to private par click kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका अकाउंट सफलतापूर्वक प्राइवेट हो जायेगा, इस तरीके को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट को प्राइवेट कर सकते है.

Instagram Account Delete Kaise Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया

डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कैसे करें

अगर आप डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम का उपयोग करते है तो ऐसे में आप डेस्कटॉप में बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट को प्राइवेट कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करना है एवं इसके बाद आपको Instagram लिखकर सर्च करना है, अब आपको सबसे ऊपर इंस्टाग्राम की ऑफिसियल वेबसाइट दिखाई देगी उसमे ऊपर क्लिक करें.

browser me instagram search kare

चरण 2. जब आप इंस्टाग्राम की वेबसाइट के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

desktop me instagram account login kare

चरण 3. जब आप अपने अकाउंट को लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे निचे 3 लाइन का एक आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है, इसके बाद आपको एक मेनू दिखाई देगा उसमे आपको Setting के ऊपर क्लिक करना है.

instagram setting par click kare

चरण 4. अब आप सेटिंग के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको Who can see your content के सेक्शन में Account privacy का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

account privacy par click kare

चरण 5. अब आपके Account privacy का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Private account के सामने डिसएबल का आइकॉन दिखाई देगा आपको इसे इनेबल कर देना है.

private account enable kare

चरण 6. अब आपको Switch to private account? का पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको Switch to private के ऊपर क्लिक करना है.

Switch to private par click kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका अकाउंट सफलतापूर्वक प्राइवेट हो जाएगा, इस तरीके से आप अपने डेस्कटॉप में बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट को प्राइवेट कर सकते है.

Instagram Account Kaise Banaye? जानिए पूरी प्रक्रिया

इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट करने के फायदे

अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट करते है तो इसके कई प्रकार के अलग अलग फायदे होते है, जब आप अपने अकाउंट को प्राइवेट करेंगे तो इसके बाद आपके अकाउंट की सुरक्षा और गोपनीयता बढ़ जाती है, इसके अलावा आपके Followers, पोस्ट, फोटो, रील्स आदि केवल उन्ही यूजर को दिखाई देगी जिनकी Follow रिक्वेस्ट को आप एक्सेप्ट करेंगे.

यह फीचर इंस्टाग्राम अकाउंट की एवं अकाउंट के डाटा की गोपनीयता और सुरक्षा को बढाने का एक बेहतरीन फीचर है जिसकी मदद से आप यह सुनिच्चित कर सकते है की आपकी पोस्ट, रील्स और Follow List किन किन यूजर को दिखानी है.

इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट करने के नुकसान

अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट करते है तो इसके कुछ अलग अलग नुकसान भी हो सकते है जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए, जब आप अपने अकाउंट को प्राइवेट करते है तो इसके बाद आपके पोस्ट और रील्स केवल आपके Followers को ही दिखाई देंगे एवं दुसरे यूजर आपकी पोस्ट और रील्स को नही देख पाएंगे, इससे आपकी पोस्ट और रील्स पर लाइक कमेंट कम हो सकते है.

इसके अलावा जब आप अकाउंट प्राइवेट करते है तो इसके बाद दुसरे यूजर को आपकी पोस्ट और रील्स दिखना बंद हो जाती है, इससे दुसरे यूजर आपको फॉलो करने में कम रूचि दिखा सकते है, जिससे आपके Followers बहुत ही धीमी गति से बढ़ेगे

नोट – अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को गोपनीयता को महत्व देते है तो आप अपने अकाउंट को प्राइवेट कर सकते है वही अगर आप Followers, Like और Comment बढ़ाना चाहते है तो आपको अपना अकाउंट पब्लिक रखना चाहिए.

Instagram Account Ko Business Account Kaise Banaye? मात्र 2 मिनट में

प्रश्न 1: इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट करने से क्या होता है?

अकाउंट अकाउंट को प्राइवेट करने के बाद आपके पोस्ट, फोटो, रील्स, स्टोरी और फॉलोअर्स की लिस्ट केवल वही लोग देख सकते है जो आपको फॉलो करते है या जिनकी फॉलो रिक्वेस्ट को आप एक्सेप्ट करते है.

प्रश्न 2: क्या Professional या Business Account को प्राइवेट किया जा सकता है?

नही, प्रोफेशनल और बिज़नस अकाउंट को प्राइवेट नहीं किया जा सकता, अगर आप अपने अकाउंट को प्राइवेट करना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपना अकाउंट पर्सनल अकाउंट में कन्वर्ट करना होगा इसके बाद आप अपने अकाउंट को प्राइवेट कर पाएंगे.

प्रश्न 3: अकाउंट प्राइवेट करने के बाद क्या मेरे पुराने फॉलोअर्स हट जाएंगे?

जी नहीं, इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट करने के बाद जो लोग आपको पहले से फॉलो कर रहे हैं, वे आपके अकाउंट को बिना किसी रुकावट के पहले की तरह ही देख पाएंगे.

प्रश्न 4: क्या हम प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट को दोबारा पब्लिक कर सकते हैं?

जी हाँ, आप जब चाहें तब इंस्टाग्राम अकाउंट सेटिंग्स में जाकर “Private Account” वाले ऑप्शन को बंद करके अपने अकाउंट को पब्लिक कर सकते हैं.

प्रश्न 5: क्या प्राइवेट अकाउंट करने से लाइक और व्यूज कम हो जाते हैं?

हाँ, क्युकी जब आप अपने अकाउंट को प्राइवेट करते है तो इसके बाद आपका कंटेंट केवल आपके मौजूदा फॉलोअर्स तक सीमित रहता है और नए लोगो तक नही पहुँच पाता, इसलिए आपके लाइक, कमेंट और व्यू कम हो सकते है.

Instagram Ka Password Kaise Change Kare? मात्र 2 मिनट में

इस लेख में हमने इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कैसे करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment