WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Account Ko Business Account Kaise Banaye? मात्र 2 मिनट में

इंस्टाग्राम अकाउंट को बिजनेस अकाउंट कैसे बनाएं

इंस्टाग्राम पर किसी भी अकाउंट को बिजनेस अकाउंट बनाने के लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा इसमें आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे निचे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का लोगो दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

instagram profile photo par click kare

चरण 3. जब आप अपने अकाउंट के लोगो के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

instagram profile me 3 dots par click kare

चरण 4. अब आपको Settings and activity का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको स्क्रॉल डाउन करने निचे आ जाना है, जब आप स्क्रॉल डाउन करके निचे आयेंगे तो यहाँ पर आपको Account type and tools का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

Account type and tools par click kare

चरण 5. जब आप इतनी प्रकिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको Switch to professional account का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

Switch to professional account par click kare

चरण 6. अब आपको Get more tools and switch for free का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको निचे Next के ऊपर क्लिक करना है.

Get more tools and switch for free me next par click kare

चरण 7. अब आपको What best describes you? का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए सही केटेगरी का चुनाव करना है,अगर आप चाहते है की आपके अकाउंट की केटेगरी आपकी प्रोफाइल पर भी दिखाई दे तो ऐसे में आपको Display on profile वाले फीचर को इनेबल करना है, इसके बाद आपको Switch to professional account के ऊपर क्लिक करना है.

instagram account ki category select kare

चरण 8. अब आपको Switch to a professional account? का पॉपअप दिखाई देगा इसमें आपको OK के ऊपर क्लिक करना है.

Switch to a professional account me ok par click kare

चरण 9. इसके बाद आपको What type of professional are you? का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आपको 2 विकल्प मिलेंगे पहला Creator का और दुसरा Business का तो इसमें आपको अपनी इच्छानुसार कोई भी एक विकल्प सेलेक्ट करना है एवं इसके बाद आपको Next के ऊपर क्लिक करना है.

business account select kare

चरण 10. अब आपको Review your contact info का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको बिजनेस की ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, अपने बिजनेस का पता दर्ज करना है एवं अगर आप ऑडियो कालिंग को इनेबल करना चाहते है तो आप Instagram audio calling के ऊपर क्लिक करके इसे इनेबल कर सकते है, इसके बाद आपको Next के ऊपर क्लिक करना है. अगर आप यह जानकारी दर्ज नही करना चाहते तो आप Don’t use my contact info के ऊपर क्लिक कर सकते है.

Review your contact info me business details add kare

चरण 11. अब आपको Connect to Facebook का पेज दिखाई देगा, अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को फेसबुक पेज के साथ लिंक करना चाहते है तो आपको Login to Facebook के ऊपर क्लिक करके अपने फेसबुक अकाउंट को लॉग इन कर लेना है, अन्यथा आप Skip के ऊपर क्लिक कर सकते है.

facebook ko instagram se connect kare

चरण 12. इसके बाद आपको Set up your professional account का पेज दिखाई देगा, इसमें आप अपनी बिजनेस प्रोफाइल को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते है, इसमें आपको 8 अलग अलग विकल्प मिलते है जो की निम्न प्रकार से है.

Set up your professional account
  • Complate your profile – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपनी प्रोफाइल का फोटो, नाम, बायो और वेबसाइट का लिंक आदि सेट कर सकते है.
  • Get Inspired – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपनी केटेगरी से जुड़े दुसरे बड़े अकाउंट को देख सकते है एवं उन्हें देखकर सीख सकते है.
  • Get Meta Verified – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपनी प्रोफाइल में ब्लू टिक बैज लगा सकते है, हालांकि यह एक प्रीमियम फीचर है इसलिए इसमें आपको पैसे खर्च करने होगे.
  • Grow Your Audience – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपने अकाउंट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है, इससे आपको शुरुआत में Followers बढाने में मदद मिलेगी.
  • Introduce Yourself – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपने अकाउंट पर पहली पोस्ट पब्लिश कर सकते है एवं अपने Followers को बता सकते है की आपका अकाउंट किसके बारे में है.
  • Explore Tools and Insights – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपने अकाउंट को एनालिटिक्स, ऐड और मोनेटाइजेशन टूल को समझ सकते है.
  • Tell Us Your Goals – इसमें आपको यह सेलेक्ट करना होगा की आपको सेल चाहिए, वेबसाइट पर ट्रैफिक चाहिए या Followers बढाने है.
  • Share Content to View Insights – इसके ऊपर क्लिक करके आपको कोई भी रील या पोस्ट शेयर करनी है ताकि इंस्टाग्राम आपको रिच का डाटा दिखा सके.

ध्यान रखे की इसमें आपको कुल 8 स्टेप दिखाई देंगे जिन्हें आप इनेबल कर सकते है, लेकिन इन सभी को इनेबल करना अनिवार्य नहीं है, आप अपनी जरूरत के हिसाब से आवश्यक फीचर को सेटअप करके भी बिजनेस अकाउंट खोल सकते है.

Instagram Account Kaise Banaye? जानिए पूरी प्रक्रिया

इंस्टाग्राम बिजनेस अकाउंट के फायदे

अगर आप अपने पर्सनल अकाउंट को बिजनेस अकाउंट में कन्वर्ट करते है तो इसके कई अलग अलग फायदे हो सकते है जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए, हम आपको इसके कुछ बेहतरीन फायदे बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • प्रोफेशनल डैशबोर्ड & इनसाइट्स – बिजनेस अकाउंट में आप अपने अकाउंट का पूरा डाटा देख सकते है जैसे की आपकी रील या पोस्ट को कितने लोगो ने देखा है, उनकी उम्र और लोकेशन क्या है एवं यूजर किस वक्त सबसे ज्यादा एक्टिव होते है.
  • कॉन्टेक्ट बटन्स – बिजनेस अकाउंट में आप अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ईमेल, कॉल, डायरेक्शन और WhatsApp के बटन जोड़ सकते है ताकि लोग आपसे आसानी से संपर्क कर सके.
  • कैटेगरी टैग – बिजनेस अकाउंट में आप अपनी प्रोफाइल में अपने अकाउंट का केटेगरी टैग भी दिखा सकते है जैसे डिजिटल क्रिएटर, ब्लॉगर, विडियो क्रिएटर आदि.
  • प्रोमोशन – बिजनेस अकाउंट में आपको विज्ञापन और प्रमोशन का फीचर दिया जाता है जिसकी मदद से आप कम पैसो में अपने कंटेंट को ज्यादा लोगो तक पहुंचा सकते है.
  • मोनेटाइजेशन – बिजनेस अकाउंट में आपको पेआउट सेटिंग, रील्स गिफ्ट्स और ब्रांड कोलैबोरेशन जैसे फीचर मिल जाते है जिससे आपकी कमाई के श्रोत बढ़ सकते है.
  • क्विक रिप्लाई – आप लोगो के मैसेज का जल्दी जवाब देने के लिए अपने बिजनेस अकाउंट में Saved Replies और ऑटो रिस्पॉन्स आदि सेट कर सकते है.

इस प्रकार से बिजनेस अकाउंट में आपको पर्सनल अकाउंट की तुलना में काफी एडवांस टूल्स और फीचर मिल जाते है जिनका उपयोग करके आप अपने कंटेंट को तेजी से ग्रो कर सकते है एवं इंस्टाग्राम से अतिरिक्त कमाई कर सकते है.

Instagram Account Delete Kaise Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया

Q1: इंस्टाग्राम अकाउंट को बिजनेस अकाउंट में बदलने के कितने पैसे लगते हैं?

इंस्टाग्राम अकाउंट को बिजनेस अकाउंट में बदलना 100% निशुल्क है, इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नही देना पड़ता.

Q2: क्या बिजनेस अकाउंट बनाने के बाद दोबारा पर्सनल अकाउंट बना सकते हैं?

हां, पर्सनल अकाउंट को बिजनेस अकाउंट बनाने के बाद आप किसी भी वक्त अपने अकाउंट को दुबारा पर्सनल अकाउंट में बदल सकते है. Settings & Activity > Creator/Business tools > Switch Account Type > Personal Account

Q3: क्या इंस्टाग्राम बिजनेस अकाउंट में फेसबुक पेज जोड़ना जरूरी है?

नही, बिजनेस अकाउंट में फेसबुक पेज जोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आप इंस्टाग्राम पर ऐड चलाना चाहते है या इंस्टाग्राम शॉप सेटअप करना चाहते है तो फेसबुक पेज को लिंक करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

Q4: क्रिएटर अकाउंट और बिजनेस अकाउंट में क्या अंतर है?

क्रिएटर अकाउंट में आपको ट्रेडिंग ऑडियो का पूरा एक्सेस मिल जाता है इसलिए यह विडियो क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए अधिक फायदेमंद है, जबकि बिजनेस अकाउंट में आपको लोकेशन और कांटेक्ट बटन लगाने का फीचर दिया जाता है जो की छोटे बड़े व्यापारियों के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है.

Q5: क्या इंस्टाग्राम बिजनेस अकाउंट को प्राइवेट कर सकते हैं?

नही, इंस्टाग्राम बिजनेस अकाउंट प्राइवेट नही किया जा सकता, यह हमेशा पब्लिक ही रहता है.

Q6: बिजनेस अकाउंट की रीच और व्यूज कैसे चेक करें?

बिजनेस अकाउंट की रिच और व्यूज देखने के लिए आपको अपनी प्रोफाइल पर जाकर “Professional Dashboard” पर क्लिक करना होगा, वहां आपको अकाउंट रीच, अकाउंट्स एंगेज्ड और फॉलोअर्स का पूरा डेटा मिल जाएगा.

Instagram Account Private Kaise Kare? मात्र 2 मिनट में

इस लेख में हमने इंस्टाग्राम अकाउंट को बिजनेस अकाउंट कैसे बनाएं इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment