WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Bio Me Link Kaise Dale? जानिए पूरी प्रक्रिया

Instagram Bio Me Link Kaise Dale?

अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में अपने सोशल मीडिया अकाउंट, वेबसाइट या अपने YouTube Channel की लिंक डालना चाहते है तो आप अपनी प्रोफाइल में बहुत ही आसानी से अपनी पसंदीदा लिंक डाल सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है एवं इसके बाद आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर इंस्टाग्राम  अकाउंट में लॉग इन कर लेना है.

image 21

चरण 2. अब आपको इंस्टाग्राम  का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने Profile Photo के Icon पर क्लिक करना है.

image 22

चरण 3. अब आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Edit Profile के ऊपर क्लिक करना है.

image 23

चरण 4. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको प्रोफाइल एडिट करने का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Add Link के ऊपर क्लिक करना है.

add link par click kare

चरण 5. अब आपको Links का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Add link के ऊपर क्लिक करना है.

add link me plus icon par click kare

चरण 6. अब आपको अपनी प्रोफाइल में लिंक जोड़ने का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आप जो भी लिंक अपनी प्रोफाइल में दिखाना चाहते है आपको वो लिंक यहाँ पर टाइप या पेस्ट करनी है एवं इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है.

link and link title dale

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके इंस्टाग्राम अकाउंट में वो लिंक दिखना शुरू हो जाएगी, इस प्रकार से आप अपने इंस्टाग्राम  अकाउंट में बहुत ही आसानी से अपनी पसंदीदा लिंक जोड़ सकते है.

नोट – अगर आप एक डेस्कटॉप यूजर है तो ध्यान रखे की डेस्कटॉप में लिंक जोड़ने का विकल्प अभी तक उपलब्ध नही है, इसलिए लिंक को जोड़ने के लिए आपको केवल मोबाइल का ही उपयोग करना होगा, डेस्कटॉप से आप अपने अकाउंट में लिंक नही जोड़ पायेगे.

Instagram Bio Kaise Change Kare? जानिए सही तरीका

इंस्टाग्राम अकाउंट में लिंक कैसे देखे

अगर आपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में किसी भी प्रकार का लिंक जोड़ा है और आप अपने अकाउंट में उस लिंक को देखना चाहते है तो इसके लिए आप निम्न तरीका अपना सकते है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है एवं इसके बाद आपको अपना अकाउंट लॉग इन कर लेना है, जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम  का होमपेज दिखाई देगा इसमें आपको अपनी प्रोफाइल फोटो के Icon पर क्लिक करना है.

image 22

चरण 2. अब आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको बायो के ठीक निचे आपने जो भी लिंक ऐड किया है वो लिंक देखने के लिए मिल जाएगा.

bio me link check kare

इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम  अकाउंट में ऐड किया गया लिंक देख सकते है एवं जैसे ही आप उस लिंक के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके सामने उस लिंक से जुडा पेज ओपन हो जायेगा.

1. क्या हम इंस्टाग्राम बायो में एक से ज्यादा लिंक जोड़ सकते हैं?

हाँ, इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में आप अधिकतम 5 लिंक तक जोड़ सकते है.

2. क्या हम बायो में अपने यूट्यूब चैनल या फेसबुक पेज का लिंक डाल सकते हैं?

हाँ, आप अपने अकाउंट में यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, टेलीग्राम चैनल या अन्य किसी भी प्रकार का लिंक डाल सकते है.

3. क्या इंस्टाग्राम बायो में डाला गया लिंक क्लिकेबल (Clickable) होता है?

हां, इंस्टाग्राम बायो में डाला गया लिंक पूरी तरह से क्लिकेबल होता है, कोई भी यूजर उस लिंक के ऊपर क्लिक करके सीधे उस वेबसाइट तक पहुँच सकता है.

4. क्या लैपटॉप या कंप्यूटर से इंस्टाग्राम बायो में लिंक जोड़ा जा सकता है?

हाँ, आप किसी भी वेब ब्राउज़र में Instagram.com पर लॉग इन करके Edit Profile सेक्शन में जाकर बायो लिंक जोड़ सकते है या मौजूदा लिंक को बदल सकते है.

5. क्या हम बायो में लिंक का कस्टम टाइटल लिख सकते हैं?

हाँ, जब आप बायो में लिंक डालेंगे तो उस वक्त आपको टाइटल का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आप अपनी लिंक में जो भी कस्टम टाइटल लिखना चाहते है आप वो टाइटल लिख सकते है.

6. बायो में लिंक जोड़ने के बाद क्या इसे बाद में बदला या हटाया जा सकता है?

हां, बायो में लिंक जोड़ने के बाद आप किसी भी वक्त उस लिंक को डिलीट कर सकते है या उस लिंक को बदल सकते है.

Instagram Account Public Kaise Kare? जानिए सही तरीका

इस लेख में हमने इंस्टाग्राम बायो में लिंक कैसे डाले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको अपने अकाउंट में लिंक ऐड करने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment