WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Par Block Kaise Kare? जानिए सही तरिका

Instagram Par Block Kaise Kare?

इंस्टाग्राम पर किसी भी यूजर को ब्लॉक करना बहुत ही आसान है, अगर कोई इंस्टाग्राम यूजर पर आपको बार बार परेशान कर रहा है और आप उस यूजर को ब्लॉक करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्राक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

image 13

चरण 2. जब आप इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको इनबॉक्स के आइकॉन पर क्लिक करना है.

image 14

चरण 3. अब आपको इंस्टाग्राम की सभी चैट दिखाई देगी, इसमें से आपको उस यूजर की चैट पर क्लिक करना है जिस यूजर को आप अपने अकाउंट में ब्लॉक करना चाहते है.

image 15

चरण 4. अब आपके सामने उस यूजर की सभी चैट ओपन हो जाएगी, इसमें आपको सबसे ऊपर उस यूजर का प्रोफाइल नाम दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

user ke profile name par click kare

चरण 5. इसके बाद आपके कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको 3 डॉट्स के आइकॉन पर  क्लिक करना है.

options ke 3 dots par click kare

चरण 6. अब आपके सामने एक पॉपअप ओपन होगा उसमे आपको Block के ऊपर क्लिक करना है.

block par click kare

चरण 7. जब आप Block के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको दुबारा Block के ऊपर क्लिक करना है.

confirmation popup me block par click kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद वो यूजर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट से सफलतापूर्वक ब्लॉक हो जाएगा, इस प्रकार से आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में किसी भी यूजर को बहुत ही आसानी से ब्लॉक कर सकते है.

Instagram Business Account Private Kaise Kare? जानिए सही तरीका

सर्च करके यूजर को ब्लॉक कैसे करे

अगर आप किसी भी यूजर के अकाउंट को इंस्टाग्राम पर सर्च करके उस अकाउंट को ब्लॉक करना चाहते है तो इसके लिए आप निम्न प्रकार की फॉलो कर सकते है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम एप्लीकेशन में सर्च के आइकॉन पर क्लिक करना है.

profile me search par click kare

चरण 2. अब आपको उस यूजर का नाम या यूजरनाम लिखकर सर्च करना है जिसे आप ब्लॉक करना चाहते है, अब आपके सामने उस यूजर का अकाउंट दिखाई देगा आपको उसके अकाउंट के ऊपर क्लिक करना है.

instagram account select kare 2

चरण 3. अब आपके सामने उस यूजर की प्रोफाइल ओपन हो जाएगी, इसमें आपको 3 डॉट्स के आइकॉन पर क्लिक करना है.

image 16

चरण 4. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Block के ऊपर क्लिक करना है.

block ke option par click kare

चरण 5. जब आप ब्लॉक के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको दुबारा से ब्लॉक के ऊपर क्लिक करना है.

confirmation popup me vapis block par click kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद उस अकाउंट का अकाउंट सफलतापूर्वक ब्लॉक हो जायेगा, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से किसी भी यूजर के अकाउंट को ब्लॉक कर सकते है.

Instagram Backup Code Kaise Nikale? मात्र 2 मिनट में

इंस्टाग्राम पर यूजर को ब्लॉक करने से क्या होगा

जब आप इंस्टाग्राम पर किसी भी यूजर को ब्लॉक करते है तो इसके बाद वो यूजर इंस्टाग्राम पर आपके अकाउंट को नहीं देख पायेगा एवं वो आपको मैसेज या फॉलो भी नहीं कर पायेगा, इसके अलावा वो आपकी किसी भी फोटो, विडियो या पोस्ट को नही देख पायेगा एवं आपके कंटेंट को लाइक या आपकी पोस्ट पर कमेंट आदि भी नहीं कर पायेगा.

1. क्या ब्लॉक करने पर सामने वाले व्यक्ति को नोटिफिकेशन जाता है?

नहीं, जब आप किसी को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करते हैं, तो इंस्टाग्राम उस व्यक्ति को कोई नोटिफिकेशन या मैसेज नहीं भेजता है.

2. अगर मैं किसी को ब्लॉक कर दूँ, तो क्या वह मेरी पुरानी चैट देख सकता है?

हाँ, अगर आप किसी को ब्लॉक करते है तो इसके बाद भी आपकी पुरानी चैट इनबॉक्स में बनी रहेगी, लेकिन वह व्यक्ति आपको नए मैसेज नहीं भेज पाएगा और न ही आपकी प्रोफाइल अपडेट्स को देख सकेगा.

3. क्या ब्लॉक करने के बाद सामने वाला व्यक्ति मेरी प्रोफाइल सर्च कर सकता है?

नही, जब आप किसी यूजर को ब्लॉक करते है तो इसके बाद वो यूजर आपके अकाउंट को सर्च करेगे तो उसे आपका अकाउंट नही दिखाई देगा.

4. क्या हम यूजर को ब्लॉक करने के बाद उसे अनब्लॉक कर सकते है?

जी हाँ, आप किसी भी यूजर को ब्लॉक करने के बाद किसी भी वक्त उस यूजर को दुबारा अनब्लॉक कर सकते है.

5. क्या किसी को ब्लॉक करने से वह अपने आप अनफॉलो हो जाता है?

हाँ, जब आप किसी भी यूजर को ब्लॉक करते है तो इसके बाद आप दोनों एक दुसरे के अकाउंट से आटोमेटिक अनफॉलो हो जाते है, हालांकि अकाउंट को अनब्लॉक करने के बाद आप दुबारा एक दुसरे को फॉलो कर सकते है.

6. क्या ब्लॉक किया गया व्यक्ति मुझे ग्रुप चैट में मैसेज कर सकता है?

अगर आप दोनों एक ही ग्रुप में मौजूद है तो आप दोनों एक दुसरे के ग्रुप चैट देख सकते है, हालांकि अगर ग्रुप में वो यूजर है जिसे आपने ब्लॉक किया हुआ है तो ऐसे में इंस्टाग्राम आपको चेतावनी देता है की आपके द्वारा ब्लॉक किया गया यूजर उस ग्रुप में मौजूद है.

Instagram Chat Delete Kaise Kare? जानिए सही तरीका

इस आर्टिकल में हमने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको किसी भी इंस्टाग्राम यूजर को ब्लॉक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment