WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है? (टॉप 10 क्रिएटर)

Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है?

इंस्टाग्राम पर हजारो ऐसे क्रिएटर है जिनके अकाउंट पर लाखो करोड़ों फॉलोअर्स है लेकिन क्या आप ये जानते है की इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किस क्रिएटर के अकाउंट पर है तो ऐसे में यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, इसमें हम आपको 10 सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में बताएँगे.

RankAccount NameFollowers (Approx.)
1Instagram685M+
2Cristiano Ronaldo679M+
3Lionel Messi516M+
4Selena Gomez403M+
5Dwayne Johnson381M+
6Kylie Jenner381M+
7Ariana Grande363M+
8Kim Kardashian344M+
9Beyoncé299M+
10Khloé Kardashian292M+

Instagram का Password भूल गए तो क्या करें? (100% Solution)

1. Instagram

Instagram

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स खुद इंस्टाग्राम के ऑफिशियल हैंडल (@instagram) के पास हैं. वर्तमान में इस अकाउंट पर 685 मिलियन (68.5 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं, यह आधिकारिक अकाउंट यूजर्स को प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रेंड हो रहे नए क्रिएटर्स, यूनिक रील्स, आर्टवर्क और लेटेस्ट फीचर्स से अपडेट रखने के लिए बनाया गया है.

  • यूजरनेम: @instagram
  • कैटेगरी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
  • अकाउंट शुरुआत: फरवरी 2012
  • देश: यूनाइटेड स्टेट्स (USA)

2. Cristiano Ronaldo

cristiano

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी हैं और दुनिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। उनके आधिकारिक हैंडल पर 679 मिलियन (67.9 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं, रोनाल्डो की सोशल मीडिया प्रेजेंस इतनी मजबूत है कि वे खेल जगत के साथ-साथ फैशन, फिटनेस और लाइफस्टाइल में भी सबसे प्रभावशाली हस्तियों में गिने जाते हैं।

  • यूजरनेम: @cristiano
  • कैटेगरी: स्पोर्ट्स पर्सन (फुटबॉल)
  • अकाउंट शुरुआत: मई 2012
  • मूल देश: पुर्तगाल

3. Leo Messi

leomessi

लियोनेल मेसी (Lionel Messi) दुनिया के सबसे महान और लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं, वे इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति और दूसरे सबसे लोकप्रिय एथलीट हैं, इनके ऑफिसियल अकाउंट पर 516 मिलियन (51.6 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं, लियोनेल मेसी मूल रूप से अर्जेंटीना के रहने वाले लेकिन वर्तमान में अमेरिकी फुटबॉल क्लब ‘इंटर मियामी’ के लिए खेलते हैं.

  • यूजरनेम: @leomessi
  • कैटेगरी: स्पोर्ट्स पर्सन (फुटबॉल)
  • अकाउंट शुरुआत: जून 2013
  • मूल देश: अर्जेंटीना

4. Selena Gomez

Selena Gomez

सेलेना गोमेज (Selena Gomez) अमेरिका की मशहूर सिंगर, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन हैं, वे इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला हैं, उनके आधिकारिक अकाउंट पर 403 मिलियन (40.3 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं, सेलेना न केवल अपने म्यूज़िक और फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और बॉडी पॉजिटिविटी पर अपनी खुलकर राय रखने के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं.

  • यूजरनेम: @selenagomez
  • कैटेगरी: म्यूजिशियन, एक्ट्रेस एवं एंटरप्रेन्योर
  • अकाउंट शुरुआत: जुलाई 2013
  • मूल देश: यूनाइटेड स्टेट्स (USA)

5. Dwayne Johnson

Dwayne Johnson

ड्वेन जॉनसन (Dwayne “The Rock” Johnson) दुनिया के सबसे लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेताओं और पूर्व WWE रेसलर में से एक हैं, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट्स की सूची में ये 5वें स्थान पर आते हैं, उनके आधिकारिक हैंडल पर 381 मिलियन (38.1 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं, द रॉक अपनी दमदार फिटनेस, वर्कआउट वीडियो और मोटिवेशनल कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर खासे लोकप्रिय है.

  • यूजरनेम: @therock
  • कैटेगरी: एक्टर, एंटरप्रेन्योर एवं एथलीट
  • अकाउंट शुरुआत: अक्टूबर 2012
  • मूल देश: यूनाइटेड स्टेट्स (USA)

6. Kylie

Kylie

काइली जेनर (Kylie Jenner) अमेरिका की एक बेहद लोकप्रिय मीडिया पर्सनालिटी, मॉडल और सफल बिजनेसवुमन है, ये इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सूची में छठवें स्थान पर आती हैं, इनके आधिकारिक अकाउंट पर 381 मिलियन (38.1 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं, काइली कार्डैशियन-जेनर (Kardashian-Jenner) परिवार की सबसे छोटी सदस्य हैं एवं यह दुनिया की सबसे कम उम्र की स्व-निर्मित अरबपतियों में से एक रही हैं.

  • यूजरनेम: @kyliejenner
  • कैटेगरी: मीडिया पर्सनालिटी, मॉडल एवं बिजनेसवुमन
  • अकाउंट शुरुआत: नवंबर 2012
  • मूल देश: यूनाइटेड स्टेट्स (USA)


7. Ariana Grande

Ariana Grande

एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) अमेरिका की एक बेहद लोकप्रिय सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्ट्रेस हैं, यह अपनी सुरीली आवाज और 4-ऑक्टेव वोकल रेंज के लिए मशहूर है, एरियाना इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले अकाउंट की सूचि में सांतवे स्थान पर आती है एवं इनके आधिकारिक हैंडल पर 363 मिलियन (36.3 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं.

  • यूजरनेम: @arianagrande
  • कैटेगरी: म्यूजिशियन, सिंगर एवं एक्ट्रेस
  • अकाउंट शुरुआत: अगस्त 2011
  • मूल देश: यूनाइटेड स्टेट्स (USA)


8. Kim Kardashian

Kim Kardashian

किम कार्दशियन (Kim Kardashian) अमेरिका की एक बेहद मशहूर मीडिया पर्सनालिटी, मॉडल, बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर हैं, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट्स की सूची में वे 8वें स्थान पर आती हैं, उनके आधिकारिक हैंडल पर 344 मिलियन (34.4 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं, किम को रियलिटी टीवी शो ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियंस’ से वैश्विक पहचान मिली थी.

  • यूजरनेम: @kimkardashian
  • कैटेगरी: मीडिया पर्सनालिटी, मॉडल एवं एंटरप्रेन्योर
  • अकाउंट शुरुआत: जनवरी 2012
  • मूल देश: यूनाइटेड स्टेट्स (USA)


9. Beyoncé

Beyonce

बेयोंसे अमेरिका की एक दिग्गज सिंगर, सॉन्गराइटर, डांसर और एक्ट्रेस हैं, वे पॉप और R&B म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली कलाकारों में गिनी जाती हैं, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट्स की सूची में वे 9वें स्थान पर आती हैं एवं उनके आधिकारिक हैंडल पर 299 मिलियन (29.9 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं.

  • यूजरनेम: @beyonce
  • कैटेगरी: म्यूजिशियन, सिंगर एवं एक्ट्रेस
  • अकाउंट शुरुआत: नवंबर 2012
  • मूल देश: यूनाइटेड स्टेट्स (USA)


10. Khloé Kardashian

Khloe Kardashian

ख्लोई कार्दशियन (Khloé Kardashian) अमेरिका की एक प्रसिद्ध मीडिया पर्सनालिटी, मॉडल और सोशलाइट हैं एवं यह मशहूर कार्दशियन-जेनर परिवार की सदस्य हैं और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप 10 अकाउंट्स की सूची में 10वें स्थान पर आती हैं, उनके आधिकारिक हैंडल पर 292 मिलियन (29.2 करोड़) से भी अधिक फॉलोअर्स हैं.

  • यूजरनेम: @khloekardashian
  • कैटेगरी: मीडिया पर्सनालिटी, मॉडल एवं बिजनेसवुमन
  • अकाउंट शुरुआत: अगस्त 2012
  • मूल देश: यूनाइटेड स्टेट्स (USA)

Instagram Par Video Kaise Banaye? सबसे आसान तरीका

Q1. इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किसके हैं?

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स खुद इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट (@instagram) के हैं, इनके फॉलोअर्स 685 मिलियन से भी अधिक हैं.

Q2. इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाला इंसान (व्यक्ति) कौन है?

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले व्यक्ति पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (@cristiano) हैं.

Q3. भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किसके हैं?

भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (@virat.kohli) के हैं, जिनके 272 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं.

Q4. दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला कौन है?

इंस्टाग्राम पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज (@selenagomez) हैं.

Q5. क्या इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स से सीधे पैसे मिलते हैं?

नहीं, इंस्टाग्राम केवल फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर पैसे नहीं देता. क्रिएटर ब्रांड प्रमोशन, एफिलिएट मार्केटिंग, बोनस प्रोग्राम और गिफ्ट्स के जरिए कमाई करते हैं.

Instagram Par Live Kaise Chalayen? जानिए पूरी प्रक्रिया

इस लेख में हमने Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जनकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment