WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Par Live Kaise Chalayen? जानिए पूरी प्रक्रिया

Instagram Par Live Kaise Chalayen?

इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम करने के लिए आपके अकाउंट पर न्यूनतम 1000 Followers होने जरूरी है एवं आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक होना जरूरी है, अगर आप यह दोनों पॉलिसी को फॉलो करते है तो आपको इंस्टाग्राम पर लाइव आने के लिए कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको उस अकाउंट का यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है जिसमे आप लाइव स्ट्रीम करना चाहते है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर + का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

plus icon par click kare

चरण 3. जब आप + के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको राईट तरफ स्वाइप करना है एवं लाइव वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है.

live par click kare

चरण 4. जैसे ही आप Live के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके फोन का कैमरा ओपन हो जाएगा, इसमें आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सेटिंग करनी होगी.

live stream ki setting kare
  • सेटिंग आइकॉन – इसके ऊपर क्लिक करके आप लाइव स्ट्रीम का कैमरा सेट कर सकते है एवं लाइव स्ट्रीम में किसी भी यूजर को Hide कर सकते है.
  • टाइटल – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपनी लाइव स्ट्रीम में टाइटल सेट कर सकते है, इससे आपकी लाइव स्ट्रीम की रिच बढ़ सकती है.
  • Everyone – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपनी लाइव स्ट्रीम किन किन लोगो को दिखाना है यह सेट कर सकते है.
  • फ़िल्टर – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपनी लाइव स्ट्रीम में अलग अलग प्रकार के फ़िल्टर सेट कर सकते है,
  • लाइव आइकॉन – इसके ऊपर क्लिक करते ही आपकी लाइव स्ट्रीम ऑन हो जाएगी एवं दुसरे यूजर को आपकी लाइव स्ट्रीम दिखना शुरू हो जाएगी.

इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से इंस्टाग्राम में लाइव आ सकते है, ध्यान रखे की अगर आपके अकाउंट पर 1000 से कम Followers है तो आप इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम नहीं कर पाएंगे, इसके लिए पहले आपको अपने अकाउंट पर कम से कम 1000 Followers पुरे करने होगे.

Instagram Ko Hide Kaise Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया

लाइव स्ट्रीम के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कैसे करें

इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम करने के लिए आपका अकाउंट पब्लिक होना जरूरी है, अगर आपका अकाउंट प्राइवेट पर सेट किया हुआ है तो आप निचे दिए गये तरीके को फॉलो करके अपने अकाउंट को पब्लिक कर सकते है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा इसमें आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा इसमें आपको सबसे निचे अपने अकाउंट का Logo दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

instagram profile photo par click kare

चरण 3. जब आप अपने अकाउंट के लोगो के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

instagram profile me 3 dots par click kare

चरण 4. जब आप 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Account privacy के ऊपर क्लिक करना है.

account privacy par click kare

चरण 5. जब आप अकाउंट प्राइवेसी के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको Private account का फीचर इनेबल दिखाई देगा आपको इसे डिसएबल कर देना है.

private account disable kare

चरण 6. अब आपके सामने Switch to public account का पेज ओपन हो जाएगा, इसमें आपको Switch to public के ऊपर क्लिक करना है.

switch to public par click kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका अकाउंट पब्लिक मोड़ पर सेट हो जायेगा, इसके बाद आप अपने अकाउंट में लाइव स्ट्रीम करना शुरू कर सकते है.

Instagram Me Active Off Kaise Kare? जानिए सही तरीका

1. क्या इंस्टाग्राम पर लाइव आने के लिए 1000 फॉलोअर्स होना जरूरी है?

जी हां, इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम करने के लिए आपके अकाउंट पर कम से कम 1000 Followers होने अनिवार्य हैं.

2. क्या प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है?

नहीं, लाइव स्ट्रीम करने के लिए आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक होना जरूरी है, अगर अकाउंट प्राइवेट है, तो आपको इसे पब्लिक अकाउंट में स्विच करना होगा.

3. इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम शुरू करने के लिए ‘+ ‘ आइकॉन कहां मिलेगा?

जब आप अपना इंस्टाग्राम ऐप ओपन करेंगे तो होमपेज पर सबसे ऊपर ‘+ ‘ (प्लस) का आइकॉन दिखाई देगा.

4. लाइव स्ट्रीम में Title (टाइटल) जोड़ने का क्या फायदा है?

लाइव स्ट्रीम में टाइटल सेट करने से आपकी लाइव स्ट्रीम की रीच (Reach) बढ़ती है और दर्शकों को यह पता चलता है कि लाइव किस विषय पर है.

5. क्या लाइव स्ट्रीम के दौरान चेहरे पर फ़िल्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है?

जी हाँ, लाइव स्ट्रीम करते वक्त आपको विभिन्न प्रकार के फ़िल्टर लगाने का विकल्प दिया जाता है जिसकी मदद से आप अपनी लाइव स्ट्रीम में अपनी पसंद के हिसाब से फ़िल्टर लगा सकते है.

6. क्या हम यह तय कर सकते हैं कि हमारी लाइव स्ट्रीम किसे दिखेगी?

जी हाँ, आप Everyone वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करके यह सेट कर सकते है की आपकी लाइव स्ट्रीम कौन कौनसे यूजर को दिखानी है.

Instagram Me Lock Kaise Lagaye? जानिए सही तरीका

इस लेख में हमने आपको इंस्टाग्राम पर लाइव कैसे चलाये इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment