Instagram का Password भूल गए तो क्या करें?
अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के पासवर्ड भूल जाते है तो आपको अपना अकाउंट रिकवर करने के लिए अपने अकाउंट के पासवर्ड को रिसेट करना होगा, इंस्टाग्राम अकाउंट के पासवर्ड रिसेट करने के लिए आप निम्न तरीका अपना सकते है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, अब आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Forgot Password का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 2. अब आपको Find your account का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपनी रजिस्टर ईमेल आईडी या यूजरनाम दर्ज करना है, अगर आप मोबाइल नंबर की मदद से अकाउंट को रिकवर करना चाहते है तो आपको Find by mobile number के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, इसमें आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करने है एवं इसके बाद आपको Continue के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक वेरिफिकेशन कोड प्राप्त होगा वो कोड आपको यहाँ पर दर्ज करने है, इसके बाद आपको Choose your account का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपना इंस्टाग्राम अकाउंट सेलेक्ट करना है.

चरण 5. अब आपको Create a new password का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने अकाउंट के लिए एक नया पासवर्ड टाइप करना है. (ध्यान रखे की पासवर्ड न्यूनतम 6 अंको के होने चाहिए). इसके बाद आपको Continue के ऊपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन हो जायेंगे, ध्यान रखे की पासवर्ड रिसेट करने के बाद भविष्य में कभी भी आप अपने अकाउंट में लॉग इन करना चाहे तो आप नए पासवर्ड की मदद से अपने अकाउंट में लॉग इन कर सकते है.
Instagram Par Video Kaise Banaye? सबसे आसान तरीका
फेसबुक अकाउंट से इंस्टाग्राम लॉग इन करें
अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट आपके फेसबुक अकाउंट के साथ लिंक है तो ऐसे में आप अपने फेसबुक अकाउंट की मदद से भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपनी डिवाइस में गूगल क्रोम ब्राउज़र ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम की वेबसाइट पर विजिट करना है, अब आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Login with Facebook के ऊपर क्लिक करना है..

चरण 2. अब आपको फेसबुक का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने फेसबुक अकाउंट का यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है, ध्यान रखे की आपको उसी फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करना है जो फेसबुक अकाउंट आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ लिंक है.

जैसे ही आप फेसबुक अकाउंट को लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आप आटोमेटिक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन हो जायेंगे, इस तरीके से आप अपने फेसबुक अकाउंट की मदद से भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन कर सकते है.
Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है? (टॉप 10 क्रिएटर)
गूगल क्रोम में सेव पासवर्ड देखे
अगर आपने कभी भी गूगल क्रोम की मदद से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन किया हुआ है तो ऐसे में आपके इंस्टाग्राम अकाउंट का यूजरनाम और पासवर्ड गूगल क्रोम में सेव हो सकते है, इन्हें देखने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन या डेस्कटॉप में गूगल क्रोम का ब्राउज़र ओपन करना है, इसके बाद आपको 3 डॉट्स का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 2. अब आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको स्क्रॉल डाउन करने निचे आ जाना है, अब आपको Setting का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. जब आप सेटिंग में जायेंगे तो इसके बाद आपको Google Password Manager का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको गूगल क्रोम में सेव सभी पासवर्ड की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें आपको इंस्टाग्राम सर्च करना है एवं इंस्टाग्राम के ऊपर क्लिक करना है.

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए अपनी डिवाइस का लॉक डालने के लिए कहा जाएगा, इसमें आपको स्क्रीन लॉक डालकर वेरीफाई कर लेना है, अब आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के जो भी पासवर्ड होगे वो आपके सामने दिखने शुरू हो जायेगे, इसमें दिख रहे यूजरनाम और पासवर्ड की मदद से आप अपने अकाउंट में लॉग इन कर सकते है.
नोट – अगर सभी तरीके फॉलो करने के बाद भी आपका अकाउंट लॉग इन नहीं हो रहा है या आपके अकाउंट में कोई रिकवरी ऑप्शन नहीं आ रहा है तो ऐसे में आप इंस्टाग्राम के हेल्प सेंटर के पेज पर जाकर एक्सपर्ट से सम्पर्क कर सकते है एवं उनसे अपना अकाउंट रिकवर करने के लिए बात कर सकते है.
Instagram Par Live Kaise Chalayen? जानिए पूरी प्रक्रिया
अगर इंस्टाग्राम पासवर्ड रिसेट कोड (OTP) नहीं आ रहा है तो क्या करें?
सबसे पहले अपने नेटवर्क कवरेज और स्पैम मैसेज के फोल्डर को चेक करें, अगर फिर भी कोड न मिले तो 15-20 मिनट रुककर ‘Resend Code’ पर क्लिक करें या ईमेल/फेसबुक के जरिए रिसेट करने का विकल्प चुनें.
पुराना सिम कार्ड बंद होने पर इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे रिकवर करें?
अगर आपका रजिस्टर मोबाइल नंबर बंद हो चुका है, तो लॉगिन स्क्रीन पर Forgot Password > Need More Help? पर क्लिक करें, यहाँ से आप अपनी रजिस्टर ईमेल आईडी या सपोर्ट टीम को Selfie Video Verification का रिक्वेस्ट भेजकर अपने अकाउंट एक्सेस प्राप्त कर सकते है.
इंस्टाग्राम का नया पासवर्ड न्यूनतम कितने अंकों का होना चाहिए?
इंस्टाग्राम अकाउंट की सुरक्षा के लिए नया पासवर्ड न्यूनतम 6 अंकों होना आवश्यक है एवं अकाउंट की बेहतर सुरक्षा के लिए आप पासवर्ड में लेटर, नंबर और सिंबल जोड़ सकते है. जैसे – QK#87M1
क्या एक दिन में बार-बार पासवर्ड रिसेट करने से अकाउंट लॉक हो सकता है?
हाँ, अगर आप एक दिन में बार बार पासवर्ड रिसेट की रिक्वेस्ट भेजते है तो इससे आपका अकाउंट कुछ समय के लिए टेम्पररी ब्लॉक हो सकता है.
फेसबुक से इंस्टाग्राम लॉगिन क्यों नहीं हो रहा है?
अगर आपका फेसबुक अकाउंट आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ सही तरीके से लिंक नहीं है तो ऐसे में आपको इस तरह की दिक्कत हो सकती है, ऐसे में पहले आपको फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करना है इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करना है.
Instagram Me Lock Kaise Lagaye? जानिए सही तरीका
इस आर्टिकल में हमने Instagram का Password भूल गए तो क्या करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




