Instagram Business Account Private Kaise Kare
अगर आप अपने बिज़नस इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपना अकाउंट पर्सनल अकाउंट में कन्वर्ट करना होगा, इसके बाद ही आप अपने अकाउंट को प्राइवेट कर सकते है, बिजनेस अकाउंट को प्राइवेट करने के लिए आप निम्न तरीके को फॉलो कर सकते है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन कर लेना है.

चरण 2. जब आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. जब आप अपने अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपको इंस्टाग्राम अकाउंट से जुडी कुछ अलग अलग सेटिंग दिखाई देगी, इसमें आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है एवं इसके बाद आपको Account type and tools के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. इसके बाद आपको Your account के सेक्शन में Account type का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. अब आपको Professional या Business account के निचे Switch account type का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 7. अब आपको एक पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको Switch to personal account के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 8. इसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको दुबारा से Switch to personal account के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 9. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको Settings and activity के सेक्शन में आ जाना है, इसके बाद आपको Account privacy का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 10. अब आपको Private account का विकल्प दिखाई देगा, यह आपके अकाउंट में पहले से डिसएबल होगा इसे आपको इनेबल कर देना है.

चरण 11. अब आपको अकाउंट प्राइवेट करने के लिए एक कन्फर्मेशन पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको Switch to private के ऊपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका अकाउंट सफलतापूर्वक प्राइवेट हो जायेगा, इस प्रकार से आप अपने अकाउंट को बहुत ही आसानी से प्राइवेट कर सकते है.
Instagram Backup Code Kaise Nikale? मात्र 2 मिनट में
इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट करने के फायदे
अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट करते है तो इसका सबसे बड़ा फायदा यही है की इससे आपके अकाउंट की गोपनीय और सुरक्षा बेहतर होती है, क्युकी जब आप अपने अकाउंट को प्राइवेट करते है तो इसके बाद आपके अकाउंट की पोस्ट, फोटो, विडियो और Followers की लिस्ट केवल आपके Followers ही देख सकते है, दुसरे अनजान लोग आपके कंटेंट को नही देख पाएंगे.
अगर आप गोपनीयता को महत्त्व देते है तो इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, वही अगर आप अपने कंटेंट पर ज्यादा व्यू, लाइक और कमेंट लाना चाहते है या आप अपने अकाउंट पर Followers की संख्या को बढ़ाना चाहते है तो ऐसे में आपको अपना अकाउंट पब्लिक रखना चाहिए.
Instagram Chat Delete Kaise Kare? जानिए सही तरीका
1. क्या इंस्टाग्राम बिज़नस अकाउंट को सीधे (Directly) प्राइवेट किया जा सकता है?
नहीं, इंस्टाग्राम पर बिज़नस या प्रोफेशनल अकाउंट को सीधे प्राइवेट करने का विकल्प नहीं मिलता है, इसके लिए पहले आपको अपना अकाउंट प्राइवेट अकाउंट में स्विच करना होगा.
2. बिज़नस अकाउंट को पर्सनल अकाउंट में बदलने से कोई डाटा या इनसाइट्स डिलीट हो जाते हैं?
जब आप बिज़नस अकाउंट को पर्सनल अकाउंट में स्विच करते है तो उस वक्त आपके अकाउंट से Insights डाटा (जैसे रीच, इम्प्रेशन, फॉलोअर्स का एनालिटिक्स) आदि हट जायेगे.
3. इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट करने के बाद मेरी फोटो और वीडियो कौन देख सकता है?
अकाउंट को प्राइवेट करने के बाद आपके अकाउंट के फोटो, विडियो और पोस्ट केवल उन्ही यूजर को दिखाई देगी जिनकी Follow request को आपने Accept किया हुआ है.
4. क्या प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट के फॉलोअर्स की लिस्ट कोई अनजान व्यक्ति देख सकता है?
नही, अकाउंट को प्राइवेट करने के बाद उस अकाउंट की फॉलोअर्स लिस्ट को कोई भी अनजान व्यक्ति नहीं देख पायेगा.
5. अगर मैं अपना बिज़नस अकाउंट प्राइवेट कर दूँ, तो क्या मेरी रील्स वायरल होंगी?
नही, जब आप अपने अकाउंट को प्राइवेट करेंगे तो इसके बाद आपकी रील्स दुसरे यूजर को दिखना बंद हो जाएगी, इसलिए अकाउंट को प्राइवेट करने के बाद आपकी रील्स वायरल नहीं होगी.
6. क्या प्राइवेट अकाउंट करने के बाद भी पुरानी पोस्ट्स पब्लिक रहेंगी?
नही, जब आप अपने अकाउंट को प्राइवेट करते है तो उस अकाउंट की सभी नई और पुरानी पोस्ट आटोमेटिक प्राइवेट हो जाती है.
7. प्राइवेट अकाउंट पर नए लोग मुझे फॉलो कैसे कर सकते हैं?
जब कोई अनजान व्यक्ति आपको फॉलो करेगा, तो आपको एक ‘Follow Request’ प्राप्त होगी, जब आप उस रिक्वेस्ट को Accept करेंगे तभी वह आपकी पोस्ट को देख पाएगा.
Instagram Me DM Kaise Check Kare? जानिए सही तरीका
इस लेख में हमने इंस्टाग्राम बिज़नस अकाउंट को प्राइवेट कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




