WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Me DM Kaise Check Kare? जानिए सही तरीका

Instagram Me DM Kaise Check Kare?

इंस्टाग्राम पर डीएम देखना चाहते है तो इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के डीएम (डायरेक्ट मैसेज) को चेक करने के लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन कर लेना है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे निचे इनबॉक्स का एक आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

instagram me dm ke icon par click kare

चरण 3. जब आप इनबॉक्स के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सभी चैट दिखाई देगी, इसमें से आप जिस चैट को देखना चाहते है आपको उस चैट के ऊपर क्लिक करना है.

instagram chat par click kare

चरण 4. अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट में दुसरे यूजर से प्राप्त होने वाली मैसेज रिक्वेस्ट को चेक करना चाहते है तो आप रिक्वेस्ट के ऊपर क्लिक कर सकते है, इसमें आपको यह पता चल जाता है की कौन कौनसे यूजर ने आपके साथ चैट करने के लिए आपको मैसेज सेंड किया है.

instagram chat me request par click kare

इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में डीएम को चेक कर सकते है, अगर आप किसी यूजर को इनबॉक्स में जाकर मैसेज करना चाहते है या चैट के लिए ग्रुप बनाना चाहते है तो इसके लिए आप इनबॉक्स में सबसे ऊपर पेंसिल के आइकॉन पर क्लिक कर सकते है.

Instagram Id Ki Report Kaise Karen? (सबसे आसान तरीका)

डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम डीएम कैसे चेक करें

अगर आप एक डेस्कटॉप यूजर है और आप अपने डेस्कटॉप की मदद से इंस्टाग्राम में डीएम चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम की वेबसाइट पर विजिट करना है एवं इसके बाद आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन कर लेना है.

desktop me instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको मैसेज के आइकॉन पर क्लिक करना है.

desktop me message ke icon par click kare

चरण 3. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके सामने इंस्टाग्राम इंस्टाग्राम का डीएम ओपन हो जाएगा, इसमें से आप जिस यूजर के मैसेज को चेक करना चाहते है आपको उस यूजर के अकाउंट के ऊपर क्लिक करना है, इसके बाद आपके सामने उस यूजर की चैट ओपन हो जाएगी.

chat open kare
  • Account Switcher – इसके ऊपर क्लिक करके आप दुसरे लॉग इन अकाउंट की चैट खोल सकते है.
  • Pencil Icon – इसके ऊपर क्लिक करके आप किसी नए यूजर को मैसेज भेज सकते है.
  • Primary – इसमें आप दुसरे यूजर के साथ रेगुलर चैट करते है वो चैट दिखाई देगी.
  • General – जिन यूजर को आप तुरंत रिप्लाई नहीं देना चाहते उनकी चैट को जनरल में शिफ्ट कर सकते है.
  • Requests – इसमें उन यूजर के मैसेज होते है जिन्हें आप नहीं जानते या जिनसे आपने पहले चैट नहीं की है

इस प्रकार से आप अपने डेस्कटॉप में बहुत ही आसानी से इंस्टाग्राम का डीएम चेक कर सकते है एवं सभी मैसेज को देख सकते है.

Instagram Ko Hindi Mein Kaise Karen? (मात्र 2 मिनट में)

इंस्टाग्राम चैट को पिन कैसे करें

अगर आप किसी भी चैट को पिन करना चाहते है तो आपको इनबॉक्स में जाकर उस मैसेज के ऊपर कुछ देर तक टैप करके रखना है जिसे आप पिन करना चाहते है, इसके बाद आपको एक पॉपअप दिखाई देगा उसमे आपको Pin के ऊपर क्लिक करना है, इससे वो मैसेज पिन हो जाएगा एवं इंस्टाग्राम चैट में वो चैट सबसे ऊपर दिखाई देने लगेगी.

1. इंस्टाग्राम में DM का मतलब क्या होता है?

इंस्टाग्राम पर DM का फुल फॉर्म Direct Message (डायरेक्ट मैसेज) होता है, यह एक प्राइवेट मैसेजिंग फीचर है, जिसकी मदद से आप किसी भी यूजर को पर्सनल मैसेज, फोटो, वीडियो या रील्स भेज सकते है.

2. Instagram पर DM कैसे चेक करते हैं?

सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें, इसके बाद ऊपर दाएं कोने में Messenger के आइकॉन पर टैप करें, यहाँ आपको आपके सभी चैट और आए हुए मैसेजेस दिख जाएंगे.

3. जो हमारे फॉलोअर्स नहीं हैं, उनके DM कहाँ दिखते हैं?

अगर किसी ऐसे व्यक्ति ने मैसेज भेजा है जिसे आप फॉलो नहीं करते, तो वह Message Requests फोल्डर में दिखता है.

4. क्या बिना मैसेज एक्सेप्ट किए हम DM पढ़ सकते हैं?

हाँ, Message Requests फोल्डर में जाकर आप मैसेज पढ़ सकते हैं, जब तक आप Accept पर टैप नहीं करेंगे तब तक सामने वाले यूजर को यह पता नहीं चलेगा कि आपने उनका मैसेज पढ़ लिया है.

5. PC या कंप्यूटर पर Instagram DM कैसे चेक करें?

कंप्यूटर के ब्राउजर में instagram.com खोलें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें, इसके बाद स्क्रीन पर बाईं ओर दिए गए Messages आइकॉन पर क्लिक करके आप अपने सारे DM चेक कर सकते हैं.

Instagram को Facebook से अलग कैसे करें? (मात्र 2 मिनट में)

इस लेख में हमने इंस्टाग्राम में डीएम कैसे देखे इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment