Instagram Backup Code Kaise Nikale?
अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट का बैकअप कोड पता करना चाहते है तो आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग में जाकर बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट के बैकअप कोड पता कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको उस अकाउंट का यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है जिस अकाउंट का आप बैकअप कोड प्राप्त करना चाहते है.

चरण 2. अब आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. इसके बाद आपके सामने इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग ओपन हो जाएगी, इसमें Account center के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपको अकाउंट सेंटर से जुडी कुछ अलग अलग सेटिंग दिखाई देगी, इसमें आपको Password and security के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. जब आप पासवर्ड & सिक्यूरिटी में जायेंगे तो इसके बाद आपको Two-factor authentication का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 7. अब आपको इंस्टाग्राम अकाउंट सेलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा, इसमें आपको वो अकाउंट सेलेक्ट करना है जिस अकाउंट के आप बैकअप कोड पता करना चाहते है.

चरण 8. अब आपके समने कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Additional methods के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 9. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको Login requests और Backup codes का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आपको Backup codes के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 10. अब आपके सामने आपके इंस्टाग्राम अकाउंट का जो भी बैकअप कोड होगा वो दिखना शुरू हो जाएगा, अगर आप नए बैकअप कोड बनाना चाहते है तो आप Get new codes के ऊपर क्लिक करके नए बैकअप कोड भी बना सकते है.

इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बैकअप कोड को पता कर सकते है, इसमें जो बैकअप कोड दिए गये है उन बैकअप कोड की मदद से आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन कर पायेंगे.
नोट – अगर आप बैकअप कोड पता करना चाहते है तो आपको पता होना चाहिए की आप केवल उन्ही अकाउंट के बैकअप कोड पता कर सकते है जिसमे 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन का फीचर इनेबल है, अगर आपके अकाउंट में ये फीचर डिसएबल है तो ऐसे में आप अपने अकाउंट का बैकअप कोड नहीं देख पाएंगे.
Instagram Chat Delete Kaise Kare? जानिए सही तरीका
इंस्टाग्राम के बैकअप कोड क्या है
इंस्टाग्राम में बैकअप कोड 8 अंको का इमरजेंसी रिकवरी कोड होता है जिसका उपयोग इंस्टाग्राम अकाउंट को रिकवर करने के लिए किया जाता है, अगर आपका फोन खोल जाता है या सिम बंद हो जाती है अथवा 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन सही से काम नहीं करता तो ऐसे में आप इन बैकअप कोड का उपयोग करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन कर सकते है. ध्यान रखे की एक बैकअप कोड को केवल एक ही बार इस्तमाल किया जा सकता है.
इंस्टाग्राम अकाउंट के नए बैकअप कोड कब बनाए
आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में किसी भी वक्त नए बैकअप कोड बना सकते है, लेकिन ध्यान रखे की जैसे ही आप नए बैकअप कोड बनाते है तो उस वक्त आपके सभी पुराने बैकअप कोड आटोमेटिक Invalid हो जाते है एवं बादमे आप पुराने बैकअप कोड का उपयोग नहीं कर पाएंगे, इसलिए जब आप सभी बैकअप कोड का उपयोग कर लेते है तो इसके बाद नये बैकअप कोड बनाना अधिक बेहतर रहता है.
Instagram Me DM Kaise Check Kare? जानिए सही तरीका
Q1. इंस्टाग्राम बैकअप कोड (Backup Code) क्या होता है?
बैकअप कोड 8 अंकों का एक इमरजेंसी रिकवरी कोड होता है, जब आपको 2-Factor Authentication (2FA) कोड का एक्सेस नही मिलता, तब आप इस बैकअप कोड से अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं.
Q2. एक बैकअप कोड का इस्तेमाल कितनी बार किया जा सकता है?
इंस्टाग्राम में एक बैकअप कोड का इस्तमाल केवल एक ही बार किया जा सकता है, इसके बाद वो बैकअप कोड अमान्य हो जाता है,
Q3. इंस्टाग्राम में कितने बैकअप कोड एक साथ मिलते हैं?
इंस्टाग्राम में आपको एक साथ 5 बैकअप कोड दिए जाते है एवं सभी बैकअप का उपयोग करने के बाद आप दुबारा से नए बैकअप कोड बना सकते हो.
Q4. बिना 2-Factor Authentication (2FA) ऑन किए बैकअप कोड मिल सकते हैं?
नही, बैकअप कोड के लिए 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल होना जरूरी है, अगर आपके अकाउंट में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल नहीं है तो ऐसे में आप बैकअप कोड नहीं बना पाएंगे.
Q5. इंस्टाग्राम का ‘Get New Codes’ ऑप्शन कब इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर आप पुराने सभी बैकअप कोड का उपयोग कर लेते है या आपके बैकअप कोड किसी दुसरे व्यक्ति को पता चल जाते है तो ऐसे में आप Get New Codes के ऊपर क्लिक करके नए बैकअप कोड बना सकते है.
Q6. क्या बैकअप कोड एक्सपायर (Expire) होते हैं?
बैकअप कोड एक्सपायर होने की कोई समय सीमा नही होती, जब तक आप नए बैकअप कोड जनरेट नही करते तब तक पुराने बैकअप कोड एक्टिव रहते है.
Instagram Id Ki Report Kaise Karen? (सबसे आसान तरीका)
इस लेख में हमने इंस्टाग्राम बैकअप कोड कैसे निकाले इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको बैकअप कोड प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की प्रकार की परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




