WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Account Public Kaise Kare? जानिए सही तरीका

Instagram Account Public Kaise Kare?

अगर आपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को गलती से प्राइवेट कर दिया है और अब आप अपने अकाउंट को पब्लिक करना चाहते है तो आप कुछ आसान सी प्रोसेस को फॉलो करके बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट को पब्लिक अकाउंट में बदल सकते है, इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट को लॉग इन कर लेना है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करना है.

image 19

चरण 3. अब आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का एक आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

image 20

चरण 4. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट की कुछ अलग अलग सेटिंग दिखाई देगी, इसमें आपको Account Privacy के ऊपर क्लिक करना है.

account privacy par tap kare

चरण 5. अब आपको Account Privacy का पेज दिखाई देगा, इसमें Private account का फीचर इनेबल होगा, आपको इस डिसएबल कर देना है.

private account disable kare 1

चरण 6. अब आपको Switch to public account? का पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको Switch to public के ऊपर क्लिक करना है.

switch to public par click kare 1

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका अकाउंट सफलतापूर्वक पब्लिक हो जायेगा, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट को पब्लिक अकाउंट में बदल सकते है.

Instagram Par Block Ko Unblock Kaise Kare? मात्र 2 मिनट में

इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक करने का फायदा

अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक करते है तो इसके कई अलग अलग फायदे हो सकते है जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए, हम आपको इसके कुछ बेहतरीन फायदे बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • ज्यादा रिच – इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक करने के बाद आपकी पोस्ट इंस्टाग्राम के होमपेज पर और रील टैब पर दिखना शुरू हो जाएगी, इससे आपकी पोस्ट पर ज्यादा व्यू मिल सकते है एवं आपके अकाउंट की रिच तेजी से बढ़ सकती है.
  • अधिक फॉलोअर्स – जब आप अपने अकाउंट को पब्लिक करते है तो इसके बाद आपकी पोस्ट ज्यादा यूजर तक पहुँच पायेगी, इससे आपके अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जायेगी एवं आपका अकाउंट तेजी से ग्रो होने लगेगा.
  • एडवांस फीचर – पब्लिक अकाउंट को आप बिज़नस अकाउंट और प्रोफेशनल अकाउंट में कन्वर्ट कर सकते है, इससे आपको अपने अकाउंट में Instagram Insights जैसे Advance फीचर देखने के लिए मिल सकते है.
  • ज्यादा व्यू – जब आप अपने अकाउंट को पब्लिक करते है तो इससे आपके कंटेंट को सभी यूजर देख पाएँगे एवं आपके कंटेंट को यूजर शेयर भी कर पाएंगे, इससे आपके कंटेंट पर अधिक व्यू आ सकते है.

इस प्रकार से इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक करने के कई अलग अलग फायदे होते है जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए, अगर आप गोपनिया को अधिक महत्व देते है तो अकाउंट को प्राइवेट रखना अधिक बेहतर है जबकि अगर आप अपने कंटेंट पर ज्यादा व्यू और अकाउंट पर ज्यादा फॉलोअर्स प्राप्त करना चाहते है तो अकाउंट को पब्लिक रखना अधिक फायदेमंद साबित होगा.

Q1. क्या इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक करने पर पुरानी पोस्ट्स सभी को दिखने लगेंगी?

हाँ, जैसे ही आप अपने अकाउंट को पब्लिक करते हैं तो इसके बाद आपकी पुरानी और नई सभी पोस्ट्स, रील्स और स्टोरीज़ (जो हाइलाइट्स में हैं) सभी यूज़र्स को दिखने लगेगी.

Q2. क्या अकाउंट पब्लिक करने के बाद पेंडिंग फॉलो रिक्वेस्ट्स अपने आप एक्सेप्ट हो जाती हैं?

हाँ, जैसे ही आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक करते है तो इसके बाद आपके अकाउंट में जितनी भी पेंडिंग फॉलो रिक्वेस्ट होगी वो सभी रिक्वेस्ट आटोमेटिक एक्सेप्ट हो जायेगी.

Q3. पब्लिक अकाउंट में रील्स और पोस्ट्स वायरल होने के चांस क्यों बढ़ जाते हैं?

हाँ, जब आप अपने अकाउंट को पब्लिक करते है तो इसके बाद आपकी रील्स और पोस्ट उन लोगो को भी दिखना शुरू हो जाएगी जो आपको फॉलो नहीं करते, ऐसे में आपकी पोस्ट पर अधिक व्यू आ सकते है एवं आपकी पोस्ट या रील्स के वायरल होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ सकती है.

Q4. क्या मैं बिजनेस या प्रोफेशनल अकाउंट को प्राइवेट रख सकता हूँ?

नही, बिजनेस या प्रोफेशनल अकाउंट हमेशा पब्लिक ही रहते है, अगर आप अपने अकाउंट को प्राइवेट करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपना बिजनेस या प्रोफेशनल अकाउंट पर्सनल अकाउंट में बदलना होगा.

Q5. क्या मैं जब चाहूं तब दोबारा अपने अकाउंट को प्राइवेट कर सकता हूँ?

हां, एक बार अकाउंट को पब्लिक करने के बाद आप जब चाहो तब अपने अकाउंट को वापिस प्राइवेट कर सकते हो.

Q6. क्या अकाउंट पब्लिक करने के बाद कोई भी मेरी स्टोरी देख और शेयर कर सकता है?

हां, अकाउंट को पब्लिक करने के बाद कोई भी यूजर आपकी स्टोरी को देख सकता है एवं शेयर भी कर सकता है, हालांकि आप चाहो तो स्टोरी अपलोड करते वक्त Closed Friends वाले फीचर की मदद से अपनी स्टोरी केवल चुनिंदा लोगो तक सीमित रख सकते है.

Instagram Par Block Kaise Kare? जानिए सही तरिका

इस लेख में हमने फॉलोअर्स अकाउंट पब्लिक कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको फॉलोअर्स अकाउंट पब्लिक करने में किसी भी तरह की परेशानी हो रही है तो ऐसे में आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment