Instagram Me Tag Kaise Kare
इंस्टाग्राम में किसी भी यूजर को टैग करना बहुत ही आसान है, अगर आप इंस्टाग्राम पर नई पोस्ट में किसी भी यूजर को टैग करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन कर लेना है.

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको `इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको + के आइकॉन पर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपके फोन की गैलरी ओपन हो जाएगी, इसमें से आपको वो फोटो या विडियो सेलेक्ट करना है जिसे आप इंस्टाग्राम पर अपलोड करना चाहते है एवं इसके बाद आपको Next के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपको पोस्ट एडिट करने के कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, अगर आप अपनी पोस्ट को एडिट करना चाहते है तो अपनी जरूरत के हिसाब से पोस्ट को एडिट कर सकते है, इसके बाद आपको Next के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इसमें आपको Tag People का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. जब आप Tag people के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको Invite collaborators का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 7. अब आपके सामने एक सर्च बॉक्स ओपन होगा, इसमें आपको उस यूजर का नाम लिखकर सर्च करना है जिसे आप पोस्ट में टैग करना चाहते है, इसके बाद आपको उस यूजर के अकाउंट के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 8. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको Collaborators में उस यूजर का अकाउंट दिखाई देगा, इसमें आपको Right के आइकॉन पर क्लिक करना है,

चरण 9. अब आपके सामने पोस्ट शेयर करने का पेज ओपन होगा, इसमें आपको Share के ऊपर क्लिक करके अपनी पोस्ट शेयर कर देनी है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपकी पोस्ट उस यूजर को सफलतापूर्वक टैग हो जएगी, इस तरीके से आप अपनी पोस्ट में किसी भी यूजर को बहुत ही आसानी से टैग कर सकते है.
Instagram Two Factor Authentication Kaise Hataye? मात्र 2 मिनट में
पुरानी पोस्ट में यूजर को टैग कैसे करें
अगर आपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पहले से पोस्ट पब्लिश की हुई है और आप उस पोस्ट में किसी भी यूजर को टैग करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने प्रोफाइल फोटो के आइकॉन पर क्लिक करना है.

चरण 2. अब आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको वो पोस्ट सेलेक्ट करनी है जिस पोस्ट में आप किसी यूजर को टैग करना चाहते है.

चरण 3. जब आप पोस्ट सेलेक्ट कर लेते है तो इसके बाद आपको उस पोस्ट में 2 लाइन का एक आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपको एक मेनू दिखाई देगा, इसमें आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है, जब आप स्क्रॉल डाउन करेंगे तो इसके बाद आपको Edit का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Tag people and collaborators के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. इसके बाद आपको Invite collaborators का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 7. अब आपको Invite collaborator का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको उस यूजर का अकाउंट सर्च करना है जिसे आप टैग करना चाहते है एवं इसके बाद आपको उस यूजर का अकाउंट सेलेक्ट कर लेना है.

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको Right के आइकॉन पर क्लिक करना है एवं पोस्ट को सेव कर लेना है, जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे तो इसके बाद आपकी पोस्ट में वो यूजर सफलतापूर्वक टैग हो जायेगा.
Instagram Username Kaise Change Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया
1. इंस्टाग्राम पोस्ट में किसी को टैग और कोलैबोरेट करने में क्या अंतर है?
जब आप किसी को टैग करते है तो इसके बाद आपकी पोस्ट में उस यूजर की प्रोफाइल का लिंक दिखाई देता है एवं उस यूजर को तुरंत एक नोटिफिकेशन प्राप्त हो जाता है, जबकि कोलैबोरेट करने पर वो पोस्ट आपकी और सामने वाले यूजर की प्रोफाइल ग्रिड पर एक साथ शेयर हो जाती है.
2. क्या मैं एक ही पोस्ट में एक से अधिक लोगों को टैग कर सकता हूँ?
हां, आप एक पोस्ट में अधिकतम 20 लोगो को टैग कर सकते है.
3. क्या प्राइवेट अकाउंट वाले यूजर्स को भी पोस्ट में टैग किया जा सकता है?
हाँ, आप प्राइवेट अकाउंट वाले यूज़र्स को टैग कर सकते हैं, लेकिन आप उसे तभी टैग कर पाएंगे जब आप उस फॉलो करते होगे या आपने उन्हें रिक्वेस्ट भेजी होगी.
4. क्या कोई दूसरा व्यक्ति मेरी इजाज़त के बिना मुझे अपनी पोस्ट में टैग कर सकता है?
हाँ, डिफ़ॉल्ट रूप से कोई भी व्यक्ति आपको टैग कर सकता है, हालांकि, आप इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग्स (Privacy > Tags and Mentions) में जाकर इसे बदल सकते हैं ताकि आपकी अनुमति के बिना कोई भी आपको टैग न कर सके.
5. यदि कोई मुझे किसी गलत या अनचाही पोस्ट में टैग कर दे, तो मैं अपना टैग कैसे हटाऊँ?
इसके लिए आप उस पोस्ट पर जाएँ जहाँ आपको टैग किया गया है, इसके बाद अपने यूज़रनेम / फोटो पर क्लिक करें और ‘Remove Me From Post’ वाले विकल्प को चुने.
6. पोस्ट पब्लिश होने के बाद क्या टैग किए गए लोगों को हटाया या बदला जा सकता है?
हाँ, इसके लिए पोस्ट के तीन डॉट्स (More options) पर क्लिक करके Edit चुनें, इसके बाद Tag People पर जाकर आप नए यूज़र जोड़ सकते हैं या पुराने टैग हटा सकते हैं.
Instagram Bio Me Link Kaise Dale? जानिए पूरी प्रक्रिया
इस लेख में हमने इंस्टाग्राम में टैग कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




