इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन दिखना बंद कैसे करें?
अगर आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव के आइकॉन को छुपाना चाहते है या बंद करना चाहते है ताकि किसी भी यूजर को यह पता न चले की आप किस वक्त ऑनलाइन होते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर इसमें लॉग इन कर लेना है.

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट को लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे निचे अपने अकाउंट का लोगो दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. जब आप अपने अकाउंट के लोगो के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके उपर क्लिक करना है.

चरण 4. जब आप 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है, अब आपको Messages and story replies का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. जब आप Messages and story replies के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको Show activity status का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा इसमें आपको Show activity status का विकल्प इनेबल दिखाई देगा आपको इसे डिसएबल कर देना है.

जैसे ही आप Show activity status के फीचर को बंद करेंगे तो इसके बाद आपके अकाउंट में ऑनलाइन स्टेटस दिखना बंद हो जाएगा एवं कोई भी व्यक्ति यह पता नहीं कर पायेगा की आप ऑनलाइन है या नही.
Instagram Ko Hide Kaise Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया
डेस्कटॉप में ऑनलाइन स्टेटस कैसे छुपाये
अगर आप एक डेस्कटॉप यूजर है और आप अपने डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम अकाउंट के ऑनलाइन स्टेटस को हाईड करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप में ब्राउज़र ओपन करना है एवं इंस्टाग्राम की वेबसाइट पर जाना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा उसमे आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है.

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको More के ऊपर क्लिक करना है, इसके बाद आपको एक मेनू दिखाई देगा उसमे आपको Setting के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपके सामने इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग ओपन हो जाएगी, इसमें आपको Messages and story replies के ऊपर क्लिक करना है, इसके बाद आपको Show activity status का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपके सामने Activity status का पेज ओपन हो जायेगा, इसमें आपको Show activity status का फीचर इनेबल दिखाई देगा आपको इसे डिसएबल कर देना है.

जैसे ही आप इस फीचर को डिसएबल करेंगे तो इसके बाद आपके अकाउंट में एक्टिव या ऑनलाइन का स्टेटस दिखना बंद हो जाएगा, इस तरीके से आप इंस्टाग्राम में एक्टिव के स्टेटस को हटा सकते है.
Instagram Download Kaise Karen? जानिए सही तरीका
1. इंस्टाग्राम पर एक्टिव स्टेटस बंद करने से क्या होता है?
जब आप एक्टिव स्टेटस को बंद कर देते है तो इसके बाद कोई भी यूजर यह पता नहीं कर पायेगा की आप ऑनलाइन है या नही एवं आपका लास्ट सीन भी दिखना बंद हो जायेगा.
2. क्या एक्टिव स्टेटस बंद करने के बाद मुझे दूसरों का ऑनलाइन स्टेटस दिखेगा?
नहीं, अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट में एक्टिव स्टेटस बंद कर देते है तो इसके बाद आपको दुसरे यूजर का ऑनलाइन स्टेटस और लास्ट सीन दिखना भी बंद हो जाता है.
3. क्या एक्टिव स्टेटस बंद करने से मैसेज आने बंद हो जाते हैं?
नहीं, एक्टिव स्टेटस बंद करने से मैसेज आना बंद नही होते, यह फीचर केवल आपकी मौजूदगी को छुपाने में मदद करता है.
4. क्या मैं इंस्टाग्राम लाइट (Instagram Lite) ऐप में एक्टिव स्टेटस छुपा सकता हूँ?
हां, इंस्टाग्राम लाइट एप्लीकेशन में भी एक्टिव स्टेटस छुपाने का फीचर दिया जाता है जिसकी मदद से आप एक्टिव स्टेटस को छुपा सकते है.
5. क्या लैपटॉप या कंप्यूटर (Desktop) से एक्टिव स्टेटस हटाया जा सकता है?
हां, आप डेस्कटॉप की मदद से भी एक्टिव स्टेटस को छूपा सकते है, इसके लिए आपको ऊपर बताई गयी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
6. क्या बिजनेस या क्रिएटर अकाउंट पर भी एक्टिव स्टेटस बंद किया जा सकता है?
हां, आप पर्सनल, बिजनेस और क्रिएटर सभी प्रकार के अकाउंट में एक्टिव स्टेटस को बंद कर सकते है, यह फीचर सभी तरह के अकाउंट पर उपलब्ध है.
7. क्या एक्टिव स्टेटस बंद करने की कोई सीमा (Limit) है?
नहीं, इंस्टाग्राम पर एक्टिव स्टेटस बंद करने की कोई भी सीमा निश्चित नहीं है, आप जितनी बार चाहो उतनी बार इस फीचर को इनेबल और डिसएबल कर सकते हो.
Instagram Par Photo Kaise Upload Karen? मात्र 2 मिनट में
इस लेख में हमने इंस्टाग्राम में ऑनलाइन स्टेटस को कैसे छुपाये इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोचल मीडिया




