WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Ko Hide Kaise Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया

Instagram Ko Hide Kaise Kare

फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को हाईड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को हाईड कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है, इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करने निचे आ आना है, जब आप स्क्रॉल डाउन करके निचे आयेगे तो यहाँ पर आपको Privacy का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

privacy par click kare

चरण 2. जब आप प्राइवेसी के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको प्राइवेसी से जुड़े कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको App hiding के ऊपर क्लिक करना है./

app hiding par click kare

चरण 3. जब आप App hiding के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको स्क्रीन लॉक डालने के लिए कहा जाएगा इसमें आपको अपना स्क्रीन लॉक डालना है, इसके बाद आपको फोन में इनस्टॉल सभी एप्लीकेशन की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें आपको इंस्टाग्राम एप्लीकेशन सर्च करना है एवं इंस्टाग्राम के सामने इनेबल के आइकॉन पर क्लिक करना है.

instagram ko hide kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन सफलतापूर्वक हाईड हो जाएगा, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को छुपा सकते है.

Instagram Download Kaise Karen? जानिए सही तरीका

फोन में हाईड इंस्टाग्राम एप्लीकेशन कैसे खोले

अगर आपने अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को हाईड कर दिया है और आप अपने फोन में हाईड एप्लीकेशन को खोलना चाहते है तो इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है, हाईड इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को ओपन करने के लिए आपको निम्न तरीका फॉलो करना होगा.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है, इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करना है, अब आपको Privacy का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

privacy par click kare

चरण 2. जब आप प्राइवेसी में जायेंगे तो इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको App hiding सर्च करना है एवं इसके ऊपर क्लिक करना है.

app hiding par click kare

चरण 3. जब आप App hiding के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको फोन का स्क्रीन लॉक डालने के लिए कहा जायेगा, इसमें आपको अपने फोन का स्क्रीन लॉक डालना है, इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको View hidden apps और Verify privacy password वाले विकल्प इनेबल करने है.

view hidden app enable kare

अब आपको अपने फोन के होमपेज पर आ जाना है एवं इसके बाद आपको होम स्क्रीन पर 2 ऊँगली रखकर उन्हें ऊपर की तरफ स्वाइप करना है, इसके बाद आपको फोन का स्क्रीन लॉक डालने के लिए कहा जायेगा, इसमें आपको अपने फोन का स्कीन लॉक डालना है, जैसे ही आप स्क्रीन लॉक डालेंगे तो इसके बाद आपके फोन में हाईड किया हुआ इंस्टाग्राम एप्लीकेशन दिखना शुरू हो जाएगा.

नोट – इसमें जो तरीका बताया गया है वो विवो मोबाइल की सेटिंग के हिसाब से बताया गया है, सभी कंपनी के फोन में इंस्टाग्राम हाईड करने का तरीका अलग अलग हो सकता है, हालांकि ज्यादातर एंड्राइड मोबाइल में आपको प्राइवेसी के सेक्शन में ही एप्लीकेशन हाईड करने का फीचर दिया जाता है.

Instagram Par Photo Kaise Upload Karen? मात्र 2 मिनट में

थर्ड पार्टी एप्लीकेशन से इंस्टाग्राम हाईड कैसे करें

अगर आपके फोन में कंपनी की तरफ से एप्लीकेशन हाईड करने का फीचर नहीं दिया गया है तो ऐसे में आप गूगल प्ले स्टोर से थर्ड पार्टी एप्लीकेशन को डाउनलोड करके उसकी मदद से भी इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को हाईड कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर एप्लीकेशन ओपन करना है एवं इसके बाद आपको इसमें सर्च का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है,

play store me search icon par click kare

चरण 2. जब आप सर्च के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इसमें App Hide लिखकर सर्च करना है, अब आपको कुछ अलग अलग एप्लीकेशन की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें से आपको अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी एक एप्लीकेशन के ऊपर क्लिक करना है जिसपर अच्छी रेटिंग हो.

app hide application par click kare

चरण 3. अब आपको उस एप्लीकेशन से जुडी कुछ अलग अलग जानकारी दिखाई देगी, इसमें आपको Install के ऊपर क्लिक करना है.

app hide karne ka app install kare

जब आप एप्लीकेशन को इनस्टॉल कर लेते है तो इसके बाद आपको वो एप्लीकेशन ओपन करना है एवं उसमे मांगी गयी परमिशन को Allow करना है, इसके बाद आपको सिक्यूरिटी के लिए पासवर्ड सेट करने के लिए कहा जयेगा उसमे आपको अपनी पसंद के हिसाब से पासवर्ड सेट करने है, अंत में आपको फोन में इनस्टॉल सभी एप्लीकेशन की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें से आपको Instagram एप्लीकेशन सेलेक्ट करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके फोन से Instagram का एप्लीकेशन सफलतापूर्वक हाईड हो जायेगा, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को हाईड कर सकते है.

नोट – इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को हाईड करने के लिए किसी भी असुरक्षित या अनजान वेबसाइट से कोई भी APK फाइल डाउनलोड न करे, इससे आपक डाटा चोरी हो सकता है एवं आपके फोन में वायरस आ सकता है, इसलिए हमेशा भरोसेमंद सोर्स जैसे गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर की मदद से ही एप्लीकेशन को इनस्टॉल करें.

Instagram Ka Password Kaise Change Kare? मात्र 2 मिनट में

Instagram को Hide कैसे करें?

Instagram को Hide करने के लिए फोन की Settings > Privacy > App Hiding में जाकर Instagram के सामने Enable पर क्लिक करें. यह विकल्प Vivo समेत कुछ Android फोन में उपलब्ध होता है.

Hide किया हुआ Instagram App कैसे खोलें?

Hide किए गए Instagram App को खोलने के लिए Vivo फोन में Home Screen पर दो उंगलियों से ऊपर की तरफ Swip करना है, इसके बाद स्क्रीन लॉक दर्ज करना है, इसके बाद आप सभी Hidden Apps को देख सकते है.

Instagram Hide करने के बाद उसे वापस कैसे दिखाएं?

Instagram को Unhide करने के लिए Settings > Privacy > App Hiding में जाएं और Instagram के सामने दिए गए Enable विकल्प को बंद कर दें, इसके बाद Instagram एप्लीकेशन दुबारा से दिखना शुरू हो जाएगा.

थर्ड पार्टी App से Instagram को Hide कैसे करें?

अगर आपके फोन में App Hiding का विकल्प नहीं है तो आप Google Play Store पर जाकर किसी विश्वसनीय App Hiding एप्लीकेशन को इंस्टाल कर सकते है और उसकी मदद से किसी भी एप्लीकेशन को हाईड कर सकते है.

Instagram Account Ko Business Account Kaise Banaye? मात्र 2 मिनट में

इस लेख में हमने इंस्टाग्राम को हाईड कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment