WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Par Video Kaise Banaye? सबसे आसान तरीका

Instagram Par Video Kaise Banaye?

इंस्टाग्राम पर विडियो (रील) बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विडियो बनाकर पब्लिश करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस को फॉलो करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का लॉग इन पेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने अकाउंट का यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर + का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके उपर क्लिक करना है.

plus icon par click kare

चरण 3. अब आपके सामने पोस्ट पब्लिश करने का पेज ओपन हो जाएगा, इसमें आपको सबसे निचे Reel का आप्शन दिखाई देगा आपको उसे सेलेक्ट करना है.

reel par click karen

चरण 4. अब आपको एक नया पेज ओपन हो जायेगा, इसमें आप जिस विडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना चाहते है आपको उस विडियो के ऊपर क्लिक करना है, अगर आप विडियो को रिकॉर्ड करके पोस्ट करना चाहते है तो आप कैमरा के आइकॉन पर क्लिक कर सकते है.

video select kare

चरण 5. जब आप विडियो को सेलेक्ट कर लेते है तो इसके बाद आपको विडियो कस्टमाइज करने के कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तमाल कर सकते है.

reel me audio text and caption etc jode
  • Audio – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपने विडियो में मनचाहा म्यूजिक जोड़ सकते है.
  • Text – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपनी रील में कोई भी टेक्स्ट जोड़ सकते है.
  • Voice – इसकी मदद से आप अपनी रील में खुद की वौइस् रिकॉर्ड करके जोड़ सकते है.
  • Caption – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपनी रील में कैप्शन जोड़ सकते है.
  • Sticker – इसकी मदद से आप अपनी रील्स में अलग अलग प्रकार के स्टीकर जोड़ सकते है.

जब आप रील को जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर लेते है तो इसके बाद निचे आपको Next का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. अब आपको रील पब्लिश करने से पहले प्राइवेसी और सिक्यूरिटी से जुडी कुछ अलग अलग जानकारी दिखाई देगी, इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेटिंग कर सकते है.

reel me tag location ai and sharing setting kare
  • Write Caption – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपने विडियो में टाइटल और हैशटैग डाल सकते है.
  • Tag people – इसके ऊपर क्लिक करके आप रील में अपने दोस्तों को टैग कर सकते है.
  • Add location – इसके ऊपर क्लिक करके आप अपनी रील्स में लोकेशन जोड़ सकते है.
  • Add AI label – अगर आपने रील में AI कंटेंट इस्तमाल किया है तो इसे इनेबल कर दे.
  • Audience – इसके ऊपर क्लिक करके आप यह सेलेक्ट कर सकते है की रील कौनसे लोगो को दिखानी है.
  • Threads – अगर आप रील को Threads पर ऑटो शेयर करना चाहते है तो इसे इनेबल कर दे.
  • Facebook – अगर आप रील को फेसबुक पर ऑटो शेयर करना चाहते है तो आप इसे इनेबल कर दे.
  • Your Story – अगर आप रील को स्टोरी में भी सेट करना चाहते है तो इसे इनेबल कर दे.

जब आप यह सभी बेसिक सेटिंग कर लेते है तो इसके बाद निचे आपको More options का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 7. जब आप More options के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके सामने कुछ अलग अलग सेटिंग ओपन हो जायेगी, इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से निम्न प्रकार से सेटिंग कर सकते है.

more option ki setting kare
  • Upload at highest quality – अगर आप रील को हाई क्वालिटी में अपलोड करना चाहते है तो आपको इसे इनेबल कर देना है.
  • Don’s let other use this reel as a template – अगर आप चाहते है की आपकी रील को कोई भी दुसरा व्यक्ति टेम्पलेट के रूप में इस्तमाल न करे तो इसे इनेबल कर दे.
  • Hide like count on this reel – अगर आप रील में लाइक को हाईड करना चाहते है तो आपको ये फीचर इनेबल कर देना है.
  • Hide share count on this reel – अगर आप रील में शेयर काउंट को हाईड करना चाहते है तो आपको ये फीचर इनेबल कर देना है.

जब आप इतनी सेटिंग पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको Back के आइकॉन पर क्लिक करना है, अब आपको रील में सबसे निचे Share का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपकी रील इंस्टाग्राम पर सफलतापूर्वक पब्लिश हो जाएगी, इसके बाद आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल पेज पर जाकर अपने विडियो को देख सकते है एवं दुसरे लोगो के साथ शेयर कर सकते है.

Instagram Par Live Kaise Chalayen? जानिए पूरी प्रक्रिया

High Quality Video Export Setting

अगर आप किसी विडियो एडिटिंग सॉफ्टवेर में अपने विडियो को एडिट करके एक्सपोर्ट करते है तो हम आपको इंस्टाग्राम रील्स के लिए बेस्ट एक्सपोर्ट सेटिंग बता रहे है जिसकी मदद से आप हाई क्वालिटी में विडियो को एक्सपोर्ट कर पाएंगे.

SettingRecommended Value
Resolution1080p (1080 × 1920 pixels)
Frame Rate30 FPS या 60 FPS
Aspect Ratio9:16 (Vertical)

Reels एडिटिंग के लिए बेस्ट एप्लीकेशन

अगर अपने विडियो या रील को हाई क्वालिटी में एडिट करना चाहते है या एक बेहतरीन विडियो एडिटिंग सॉफ्टवेर की तलाश में है तो हम आपको मोबाइल और डेस्कटॉप के लिए सबसे अच्छे विडियो एडिटिंग सॉफ्टवेर के नाम बता रहे है जिसकी मदद से आप अपनी रील को एडिट कर सकते है.

Mobile AppDesktop App
VN Video EditorDaVinci Resolve
CapCutAdobe Premiere Pro
InShotCapCut Desktop
KineMasterFilmora
Alight MotionFinal Cut Pro

इंस्टाग्राम रील को ग्रो करने की टिप्स

अगर आप अपनी इंस्टाग्राम रील को तेजी से ग्रो करना चाहते है या आप अपनी रील्स पर लाइक और कमेंट बढ़ाना चाहते है तो हम आपको इंस्टाग्राम रील ग्रो करने के कुछ आसान से टिप्स बता रहे है जो की निम्न प्रकार से है.

  • रील्स पब्लिश करने से पहले रील्स में कैप्शन जरुर डाले एवं रील में वायरल और रिलेवेंट हैशटैग का इस्तमाल करे, इससे आपकी रील ज्यादा लोगो को दिखाई देगी.
  • अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट पर सेट है तो इसे आपको पब्लिक करना चाहिए, अगर आप अकाउंट को पब्लिक अकाउंट पर सेट करेंगे तो इससे आपकी रील ज्यादा लोगो को दिखाई देगी.
  • रील को तेजी से ग्रो करने के लिए आपको अपनी रील में ट्रेंडिंग और वायरल ऑडियो का इस्तमाल करना चाहिए, इससे आपकी रील को तेजी से बूस्ट मिल सकता है.
  • रील को अपलोड करते वक्त Upload at highest quality वाले फीचर को इनेबल करे, ताकि रील पब्लिश करते वक्त रील की क्वालिटी खराब न हो.
  • अगर आप रील को ज्यादा लोगो तक पहुंचाना चाहते है तो रील अपलोड करते वक्त Threats और Facebook ऑटो शेयर वाले फीचर को इनेबल कर दे.
  • रील को तेजी से बूस्ट देने के लिए रेगुलर हाई क्वालिटी की रील्स बनाकर पब्लिश करें, इससे आपकी रील को अल्गोरिथम में अच्छी बूस्ट मिल सकती है.

अगर आप इन सभी बातो को ध्यान में रखकर रील अपलोड करते है तो इससे आपकी रील तेजी से वायरल हो सकती है एवं आपकी रील को एक अच्छी बूस्ट मिल सकती है.

Instagram Me Lock Kaise Lagaye? जानिए सही तरीका

इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने का सही समय क्या है?

इंस्टाग्राम पर रील उपलोड करने का सही समय क्या है यह आपके कंटेंट और आपके Followers के ऊपर निर्भर करता है, जिस वक्त आपके अकाउंट पर ज्यादा Followers एक्टिव होते है उस वक्त रील अपलोड करने से पर ज्यादा व्यू आ सकते है.

इंस्टाग्राम रील वायरल कैसे होती है?

इंस्टाग्राम पर अक्सर हाई क्वालिटी, ट्रेंडिंग म्यूजिक, वायरल हैशटैग, आकर्षक हुक और ज्यादा वाच टाइम वाली रील तेजी से वायरल होती है. अगर आप रील बनाते वक्त निम्न बाते ध्यान में रखते है तो इससे आपकी रील भी वायरल हो सकती है.

क्या इंस्टाग्राम रील बनाने के पैसे मिलते हैं?

जी हाँ, अगर आप इंस्टाग्राम पर रील बनाते है तो इसमें आप ब्रांड प्रोमोशन, स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग और बोनस प्रोग्राम्स आदि के माध्यम से पैसे कमा सकते है.

मेरी रील की क्वालिटी अपलोड करने के बाद कम क्यों हो जाती है?

अगर आपके अकाउंट में ‘Upload at highest quality’ का फीचर डिसएबल है या आपकी डिवाइस का इंटरनेट स्लो है तो इंस्टाग्राम आपकी डिवाइस का डाटा बचाने के लिए विडियो की क्वालिटी कम कर सकता है.

इंस्टाग्राम रील का साइज और रेशियो क्या होता है?

इंस्टाग्राम रील्स का परफेक्ट आस्पेक्ट रेशियो 9:16 (Vertical) होता है और इसका सबसे बेस्ट रेज़ोल्यूशन 1080 × 1920 पिक्सेल्स है.

क्या प्राइवेट अकाउंट से रील वायरल हो सकती है?

नही, प्राइवेट अकाउंट में आपकी रील केवल आपके फॉलोअर्स ही देख सकते है, इसलिए रील को वायरल करने के लिए आपको अपना अकाउंट पब्लिक करना जरूरी है.

Instagram Me Active Off Kaise Kare? जानिए सही तरीका

इस आर्टिकल में हमने इंस्टाग्राम पर विडियो कैसे बनाये इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment