Instagram Me Lock Kaise Lagaye?
अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सुरक्षा और गोपनीयता को बेहतर बनाने के लिए अपने इंस्टाग्राम एप्लीकेशन में लॉक लगाना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस को फॉलो करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है, इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है, जब आप स्क्रॉल डाउन करेंगे तो इसके बाद आपको Security का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 2. जब आप सिक्यूरिटी के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको Privacy & app encryption के ऊपर क्लिक करना है, अब आपको अपने फोन का स्क्रीन लॉक डालने के लिए कहा जाएगा इसमें आपको अपने फोन का स्क्रीन लॉक टाइप कर लेना है.

चरण 3. अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, इसमें आपको App encryption का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. जैसे ही आप App encryption के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको फोन में इनस्टॉल सभी एप्लीकेशन की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें आपको इंस्टाग्राम एप्लीकेशन सर्च करना है एवं उसके सामने लॉक इनेबल के आइकॉन पर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन सफलतापूर्वक लॉक हो जाएगा, इसके बाद जब भी आप इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को ओपन करेंगे तो उस वक्त आपको स्क्रीन लॉक डालने के लिए कहा जायेगा उसके बाद ही आप इंस्टाग्राम को ओपन कर पायेगे.
Instagram Ko Hide Kaise Kare? जानिए पूरी प्रक्रिया
थर्ड पार्टी एप्लीकेशन से इंस्टाग्राम लॉक कैसे लगाये
अगर आपके फोन में एप्लीकेशन लॉक करने का फीचर उपलब्ध नहीं है तो ऐसे में आप गूगल प्ले स्टोर से थर्ड पार्टी एप्लीकेशन को इनस्टॉल करके भी इंस्टाग्राम में लॉक लगा सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस को फॉलो करना होगा जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद निचे आपको सर्च का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है एवं App Lock लिखकर सर्च करना है.

चरण 2. अब आपको कुछ अलग अगल एप्लीकेशन दिखाई देंगे इसमें आपको AppLock के एप्लीकेशन के ऊपर क्लिक करना है एवं इस एप्लीकेशन को अपने फोन में इनस्टॉल कर लेना है.

चरण 3. जब यह एप्लीकेशन इनस्टॉल हो जाता है तो इसके बाद आपको AppLock एप्लीकेशन ओपन करना है, जब आप एप्लीकेशन को ओपन करेंगे तो आपको App Lock सेट करने के लिए कहा जायेगा, इसमें आप जो भी App Lock सेट करना चाहते है आपको वो App Lock बना लेना है.

चरण 4. अब आपको App Lock की प्राइवेसी पॉलिसी से जुडा एक पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको Agree and Start के ऊपर क्लिक करना है. इसके बाद आपको कुछ अलग अलग परमिशन देने के लिए कहा जायेगा, इसमें आपको मांगी गयी सही परमिशन को Allow कर लेना है.

चरण 5. इसके बाद आपको फोन में इनस्टॉल सभी एप्लीकेशन की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें आपको Instagram एप्लीकेशन सर्च करना है एवं Instagram एप्लीकेशन के सामने लॉक के आइकॉन पर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके फोन में सफलतापूर्वक Instagram Application लॉक हो जायेगा, इसके बाद जब भी कोई यूजर आपके फोन में Instagram ओपन करने का प्रयास करेगा तो उसे App Lock टाइप करने का कहा जाएगा.
Instagram Me Active Off Kaise Kare? जानिए सही तरीका
1. Instagram पर लॉक कैसे लगाएं?
फोन की Settings में जाकर Security → Privacy & app encryption → App encryption में जाएं और Instagram के सामने लॉक को Enable कर दें, इससे Instagram App पर लॉक सेट हो जायेगा.
2. क्या बिना Instagram पासवर्ड बदले ऐप पर लॉक लगाया जा सकता है?
जी हां, आप Instagram का पासवर्ड बदले बिना फोन के App Lock या App Encryption फीचर से Instagram ऐप पर लॉक लगा सकते है.
3. Instagram ऐप लॉक करने के बाद उसे खोलने के लिए क्या करना होगा?
Instagram खोलते समय आपको फोन में सेट किया गया स्क्रीन लॉक, PIN, Pattern डालने के लिए कहा जायेगा, इसमें आप जैसे ही सही लॉक दर्ज करेंगे तो इसके बाद आपका Instagram एप्लीकेशन ओपन हो जाएगा.
4. अगर फोन में App Lock का विकल्प नहीं है तो Instagram पर लॉक कैसे लगाएं?
अगर आपके फोन में App Lock का विकल्प नहीं है तो ऐसे में आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर किसी विश्वसनीय App Lock एप्लीकेशन को इनस्टॉल कर सकते है एवं उसकी मदद से अपने Instagram एप्लीकेशन पर लॉक लगा सकते है.
5. क्या Instagram को थर्ड पार्टी App Lock से लॉक कर सकते हैं?
जी हाँ, आप अपने फोन में थर्ट पार्टी App Lock को इनस्टॉल करके उसकी मदद से Instagram एप्लीकेशन में लॉक लगा सकते है.
6. क्या Instagram ऐप लॉक लगाने के बाद नोटिफिकेशन दिखाई देंगे?
जी हाँ, अगर आप Instagram ऐप में लॉक लगाते है तो इसके बाद भी आपको Instagram के नोटिफिकेशन प्राप्त होते रहेंगे.
7. Instagram पर लॉक लगाना क्यों जरूरी है?
अगर आप चाहते है की आपकी अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति आपकी निजी Instagram चैट, फोटो, वीडियो और अकाउंट की जानकारी न देख पाए तो ऐसे में Instagram ऐप में लॉक लगाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
Instagram Id Logout Kaise Kare? जानिए सही तरीका
इस लेख में हमने इंस्टाग्राम में लॉक कैसे लगाये इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपको इंस्टाग्राम एप्लीकेशन पर लॉक लगाने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




