Instagram Id Ki Report Kaise Karen?
इंस्टाग्राम कोई भी व्यक्ति आपको परेशान करता है या अपने अकाउंट पर गलत सामग्री पोस्ट करता है तो आप बहुत ही आसानी से इंस्टाग्राम पर उस आईडी की रिपोर्ट कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम का एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको अपना यूजरनाम और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन कर लेना है.

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको सर्च के आइकॉन पर क्लिक करना है एवं उस यूजर का अकाउंट सर्च करना है जिस अकाउंट पर आप रिपोर्ट करना चाहते है.

चरण 3. अब आपके सामने उस यूजर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल ओपन हो जाएगी, इसमें आपको 3 डॉट्स के आइकॉन पर क्लिक करना है.

चरण 4. जब आप 3 डॉट्स पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके सामने एक मेनू ओपन हो जायेगा, इसमें आपको Report के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपको What do you want to report का पेज दिखाई देगा, इसमें आप पोस्ट की रिपोर्ट करना चाहते है या अकाउंट की रिपोर्ट करना चाहते है आपको वो सेलेक्ट करना है.

- A specific post – अगर आप किसी पोस्ट की रिपोर्ट करना चाहते है तो आपको इसके ऊपर क्लिक करना है.
- Something about this account – अगर आप पुरे अकाउंट की रिपोर्ट करना चाहते है तो आपको इसके ऊपर क्लिक करना है.
चरण 6. अब आपको Why are you reporting this profile? का पेज दिखाई देगा, इसमें आप किसलिए रिपोर्ट करना चाहते है आपको वो कारण सेलेक्ट करना है.

चरण 7. इसके बाद आपको What do you want to report का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको वो कारण सेलेक्ट करना है जिसके लिए आप रिपोर्ट करना चाहते है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद उस अकाउंट की रिपोर्ट सफलतापुर्वक सबमिट हो जाएगी, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से किसी भी इंस्टाग्राम अकाउंट की रिपोर्ट कर सकते है.
Instagram Ko Hindi Mein Kaise Karen? (मात्र 2 मिनट में)
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रिपोर्ट कैसे करें
अगर आप इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट की रिपोर्ट करना चाहते है तो इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है, इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट की रिपोर्ट करने के लिए आप निम्न तरीका अपना सकते है.
चरण 1. आप जिस इंस्टाग्राम पोस्ट की रिपोर्ट करना चाहते है आपको उस पोस्ट के ऊपर 2 लाइन का एक आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 2. जब आप 2 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके सामने एक मेनू ओपन होगा, इसमें आपको Report के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब अब आपको What are you reporting this post? का पेज दिखाई देगा, इसमें आप उस पोस्ट की रिपोर्ट किसलिए करना चाहते है आपको वो कारण सेलेक्ट करना है.

जब आप इनती प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपकी रिपोर्ट सफलतापूर्वक इंस्टाग्राम को सबमिट हो जाएगी, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट की रिपोर्ट कर सकते है.
Instagram को Facebook से अलग कैसे करें? (मात्र 2 मिनट में)
इंस्टाग्राम पर रिपोर्ट करने के बाद क्या होगा
अगर आप इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट या अकाउंट की रिपोर्ट करते है तो रिपोर्ट सबमिट करने के बाद क्या क्या प्रोसेस फॉलो की जाती है इसके बारे में आपको पता होना जरूरी है.
- अकाउंट की रिपोर्ट – अगर आप किसी अकाउंट की रिपोर्ट करते है तो इंस्टाग्राम टीम उस रिपोर्ट के आधार पर अकाउंट की जांच करेगी एवं अगर रिपोर्ट सही पायी जात्ती है तो इंस्टाग्राम टीम उस अकाउंट को सस्पेंड कर सकती है.
- पोस्ट की रिपोर्ट – अगर आप किसी पोस्ट की रिपोर्ट करते है तो इसके बाद इंस्टाग्राम टीम के द्वारा उस पोस्ट की जाँच की जाती है एवं अगर रिपोर्ट सही है तो उस पोस्ट को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया जाता है, अगर मामला गंभीर हो तो इंस्टाग्राम उस यूजर के अकाउंट को भी सस्पेंड कर सकता है.
अगर आपको इंस्टाग्राम पर कोई भी गलती सामग्री दिखाई दे या कोई व्यक्ति आपको बार बार इंस्टाग्राम पर परेशान करे तो इस स्थिति में उस पोस्ट या इंस्टाग्राम अकाउंट की रिपोर्ट करना एक अच्छा निर्णय साबित हो सकता है.
Instagram Id Logout Kaise Kare? जानिए सही तरीका
क्या रिपोर्ट करने पर सामने वाले यूजर को पता चलेगा कि रिपोर्ट किसने की है?
नहीं, इंस्टाग्राम पर रिपोर्ट पूरी तरह से गोपनीय रहती है, सामने वाले व्यक्ति को यह कभी नहीं पता चलता कि उसकी प्रोफाइल या पोस्ट की रिपोर्ट किसने की है.
किसी इंस्टाग्राम अकाउंट या पोस्ट की रिपोर्ट करने के बाद कार्रवाई में कितना समय लगता है?
यह रिपोर्ट के कारण और मामले की गंभीरता पर निर्भर करता है, आमतौर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इंस्टाग्राम की टीम 24 से 48 घंटों के भीतर रिपोर्ट की समीक्षा करके उचित कदम उठाती है.
गलती से किसी सही पोस्ट या अकाउंट की रिपोर्ट हो जाए तो क्या होगा?
अगर किसी पोस्ट या अकाउंट में गलती से रिपोर्ट दर्ज हो गयी है तो घबराने की जरूरत नहीं है, इंस्टाग्राम टीम मैन्युअली और ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए समीक्षा करती है, अगर पोस्ट या अकाउंट में कम्युनिटी गाइडलाइन्स का उल्लंघन नहीं पाया जाता तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी.
एक ही अकाउंट की बार-बार रिपोर्ट करने से क्या वह जल्दी डिलीट हो जाएगा?
केवल ज्यादा बार रिपोर्ट करने से अकाउंट डिलीट नहीं होता, इंस्टाग्राम कंटेंट की गंभीरता और नियमों के उल्लंघन को देखकर फैसला लेता है, हालांकि, अगर किसी अकाउंट पर बार बार नए नए लोगो की रिपोर्ट आ रही है तो इससे कर्यवाही तेज हो सकती है.
अगर किसी का फेक अकाउंट मेरे नाम से बना है, तो उसकी रिपोर्ट कैसे करें?
प्रोफ़ाइल के 3 डॉट्स पर क्लिक करें > Report > Something about this account > It’s pretending to be someone else चुनें और फिर Me ऑप्शन को सिलेक्ट करके सबमिट पर क्लिक करें.
Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है? (टॉप 10 क्रिएटर)
इस लेख में हमने इंस्टाग्राम आईडी की रिपोर्ट कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




