WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Ko Hindi Mein Kaise Karen? (मात्र 2 मिनट में)

Instagram Ko Hindi Mein Kaise Karen?

अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में हिंदी भाषा को सेट करना चाहते है तो आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सेटिंग में जाकर बहुत ही आसानी से अपनी भाषा को हिंदी में सेट कर सकते है, इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को ओपन करना है, इसके बाद आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन कर लेना है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको अपने अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करना है.

instagram profile photo par click kare

चरण 3. जब आप अपने अकाउंट के Logo के उपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करना है.

instagram profile me 3 dots par click kare

चरण 3. अब आपके सामने इंस्टाग्राम अकाउंट से जुडी सेटिंग ओपन हो जाएगी, इसमें आपको Language and translation का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

language and translations par click kare

चरण 4. जब आप Language and translation के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको Instagram language का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आपको Set language के ऊपर क्लिक करना है.

set language par click kare

चरण 5. अब आपको कुछ अलग अलग Language की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें आपको हिंदी भाषा सर्च करनी है एवं हिंदी भाषा के ऊपर क्लिक करना है.

hindi language select kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके इंस्टाग्राम एप्लीकेशन में सफलतापूर्वक हिंदी भाषा सेट हो जाएगी, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम एप्लीकेशन में हिंदी भाषा को सेट कर सकते है.

Instagram History Kaise Dekhe? जानिए पूरी प्रक्रिया

फोन सेटिंग से इंस्टाग्राम में हिंदी भाषा सेट करना

अगर आपको इंस्टाग्राम एप्लीकेशन में भाषा बदलने का विकल्प नहीं मिल रहा है तो ऐसे में आप फोन सेटिंग में जाकर फोन की भाषा हिंदी में कर सकते है, इससे आपके इंस्टाग्राम एप्लीकेशन की भाषा भी आटोमेटिक हिंदी में सेट हो जाएगी, इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग ओपन करनी है एवं इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है, अब आपको System का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

system par click kare

चरण 2. जब आप सिस्टम के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके सामने सिस्टम से जुडी सेटिंग ओपन हो जाएगी, इसमें आपको Languages & input के ऊपर क्लिक करना है.

languages and input par click kare

चरण 3. अब आपको भाषा बदलने के लिए Language का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

languages par click kare

चरण 4. जब आप Language के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको फोन में जो भाषा है उसका नाम दिखाई देगा, इसमें आपको Add language के ऊपर क्लिक करना है एवं हिंदी भाषा सेलेक्ट करनी है.

add a language par click kare

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके फोन में सफलतापूर्वक हिंदी भाषा सेट हो जाएगी, इसके बाद आपके फोन और आपके इंस्टाग्राम एप्लीकेशन दोनों में हिंदी भाषा सफलतापूर्वक सेट हो जाएगी, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की भाषा को बदल सकते है.

Instagram Id Logout Kaise Kare? जानिए सही तरीका

Q1. क्या इंस्टाग्राम ऐप की भाषा बदलने से पूरे फोन की भाषा बदल जाएगी?

नहीं, अगर आप इंस्टाग्राम ऐप की सेटिंग में जाकर भाषा बदलते हैं, तो केवल इंस्टाग्राम ऐप की भाषा बदलेगी, पूरे फोन की भाषा नहीं बदलेगी.

Q2. क्या आईफोन और एंड्रॉइड दोनों में इंस्टाग्राम को हिंदी में करने का तरीका एक ही है?

हां, इंस्टाग्राम ऐप के अंदर जाकर भाषा बदलने की प्रक्रिया एंड्रॉइड और आईफोन दोनों यूज़र्स के लिए समान है.

Q3. अगर इंस्टाग्राम की सेटिंग में Language का ऑप्शन न मिले तो क्या करें?

अगर आपको इंस्टाग्राम एप्लीकेशन में भाषा बदलने का विकल्प नहीं मिल रहा है तो ऐसे में आप अपने फोन की मुख्य सेटिंग्स में जाकर ‘Languages & Input’ से फोन की भाषा को हिंदी चुन सकते हैं, जिससे इंस्टाग्राम भी अपने आप हिंदी में हो जाएगा.

Q4. फोन की भाषा हिंदी करने से इंस्टाग्राम अपने आप हिंदी में कैसे हो जाता है?

इंस्टाग्राम एप्लीकेशन डिफ़ॉल्ट रूप से आपके फोन की सिस्टम लैंग्वेज को डिटेक्ट करता है, इसलिए फोन की भाषा बदलते ही ऐप की भाषा भी बदल जाती है.

Q5. क्या भाषा बदलने के बाद मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का डेटा या चैट डिलीट हो जाएगी?

जी नहीं, अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट की भाषा को बदलते है तो इससे आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के डाटा जैसे फोटो, विडियो, पोस्ट और चैट आदि डिलीट नहीं होगे.

Q6. क्या इंस्टाग्राम पर हिंदी भाषा चुनने से पोस्ट के कमेंट्स भी हिंदी में ट्रांसलेट हो जाएंगे?

जी नही, अगर आप इंस्टाग्राम पर हिंदी भाषा चुनते है तो इससे पोस्ट या कमेंट हिंदी में नहीं होगे, हालांकि हिंदी भाषा सेट करने के बाद आपको पोस्ट और कमेंट में See Translation या अनुवाद देखे जैसा विकल्प मिल जाता है जिसकी मदद से आप कमेंट या पोस्ट को हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते है.

Instagram को Facebook से अलग कैसे करें? (मात्र 2 मिनट में)

इस आर्टिकल में हमने आपको इंस्टाग्राम को हिंदी में कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment