Instagram Id Logout Kaise Kare?
अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को फोन से लॉगआउट करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ आसान सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी जो की निम्न प्रकार से है.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, अब आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा इसमें आपको अपने अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 2. अब आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको सबसे ऊपर 3 लाइन का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपके सामने कुछ अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है, जब आप स्क्रॉल डाउन करके निचे आयेंगे तो इसके बाद आपको सबसे अंत में Logout का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपको अकाउंट लॉगआउट करने के लिए कन्फर्मेशन का पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको दुबारा से Log out के ऊपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपका अकाउंट सफलतापूर्वक लॉगआउट हो जायेगा, इस तरह से आप अपने अकाउंट को बहुत ही आसानी से लॉगआउट कर सकते है.
Instagram Download Kaise Karen? जानिए सही तरीका
डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगआउट कैसे करें
अगर आपने किसी डेस्कटॉप में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉग इन किया हुआ है तो ऐसे में आप निचे दिए गए तरीके को फॉलो करके बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट को लॉगआउट कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप का ब्राउज़र ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम की वेबसाइट पर विजिट करना है. अब आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा इसमें आपको इंस्टाग्राम अकाउंट के होमपेज पर एक मेनू दिखाई देगा, इसमें आपको 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करना है.

चरण 2. जब आप 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको अकाउंट लॉगआउट करने के लिए Logout का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया कर लेते है तो डेस्कटॉप में आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सफलतापूर्वक लॉगआउट हो जाएगा, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉगआउट कर सकते है.
Instagram History Kaise Dekhe? जानिए पूरी प्रक्रिया
सभी डिवाइस से इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगआउट कैसे करें
अगर आप दूसरी सभी डिवाइस से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉगआउट करना चाहते है तो इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको निम्न तरीका फॉलो करना होगा.
चरण 1. सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के Logo के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 2. अब आपको इंस्टाग्राम का प्रोफाइल पेज दिखाई देगा, इसमें आपको 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपको कुछ अलग अलग विकल्प की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें आपको Account Center के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको Password and security का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपको Account and security का पेज दिखाई देगा, इसमें आपको Where you’re logged in का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

अब आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी जिसमे आपका इंस्टाग्राम अकाउंट लॉग इन किया हुआ है, इसमें आपको वो सभी अकाउंट सेलेक्ट करने है जिसमे से आप अपने अकाउंट को लॉगआउट करना चाहते है, जब आप अकाउंट सेलेक्ट कर लेते है तो इसके बाद आपको लॉगआउट का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके उपर क्लिक करना है, इतनी प्रोसेस पूरी होने के बाद आपका इंस्टाग्राम अकाउंट दूसरी सभी डिवाइस से आटोमेटिक लॉगआउट हो जाएगा.
Instagram Par Photo Kaise Upload Karen? मात्र 2 मिनट में
फ़ोन की सेटिंग से इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगआउट कैसे करें
अगर आप बिना इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन किये अपने अकाउंट को लॉगआउट करना चाहते है तो इसके लिए आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर अपने अकाउंट को लॉगआउट कर सकते है, इसके लिए आपको निम्न तरीका फॉलो करना होगा.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है, इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करने निचे आ जाना है, अब आपको App का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 2. जब आप App के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको फोन में इनस्टॉल एप्लीकेशन दिखाई देंगे, इसमें आपको See all apps के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. अब आपके सामने फोन में इनस्टॉल सभी एप्लीकेशन की लिस्ट दिखाई देगी, इसमें आपको इंस्टाग्राम एप्लीकेशन सर्च करना है एवं इंस्टाग्राम एप्लीकेशन के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. जब आप इंस्टाग्राम एप्लीकेशन के ऊपर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपको Storage & cache का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 5. अब आपको Clear storage और Clear cache का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आपको Clear storage के ऊपर क्लिक करना है.

चरण 6. जब आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपको कन्फर्मेशन का एक पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको Delete के ऊपर क्लिक करना है.

जैसे ही आप इतनी प्रक्रिया पूरी कर लेते है तो इसके बाद आपके फोन से आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सफलतापूर्वक लॉगआउट हो जाएगा, इस तरीके से आप फोन की सेटिंग में जाकर भी अपने अकाउंट को लॉगआउट कर सकते है.
Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है? (टॉप 10 क्रिएटर)
डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगआउट करने का आसान तरीका
अगर आप चाहे तो अपने डेस्कटॉप में इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉगआउट करने के लिए एक दूसरा तरीका भी फॉलो कर सकते है, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से अपने अकाउंट को लॉगआउट कर पाएंगे, इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया फॉलो करनी होगी.
चरण 1. सबसे पहले आपको अपने डेस्कटॉप का ब्राउज़र ओपन करना है एवं इसके बाद आपको इंस्टाग्राम की वेबसाइट पर विजिट करना है, अब आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको View site information का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 2. अब आपके सामने एक पॉपअप ओपन हो जाएगा, इसमें आपको Cookies and site data का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 3. इसके बाद आपको Manage on-device site data का विकल्प दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

चरण 4. अब आपके सामने एक नया पॉपअप ओपन होगा, इसमें आपको इंस्टाग्राम के सामने डिलीट का आइकॉन दिखाई देगा, इसमें आपको डिलीट के आइकॉन पर क्लिक करना है.

जैसे ही आप डिलीट के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके डेस्कटॉप से आपका इंस्टाग्राम अकाउंट सफलतापूर्वक डिलीट हो जाएगा, इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डेस्कटॉप में लॉगआउट कर सकते है.
Instagram का Password भूल गए तो क्या करें? (100% Solution)
1. इंस्टाग्राम ऐप से अकाउंट लॉगआउट कैसे करें?
सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करें, इसके बाद प्रोफाइल के आइकॉन पर क्लिक करें एवं बादमे 3 लाइन के आइकॉन पर क्लिक करें, अब आपको स्क्रॉल डाउन करके निचे आ जाना है एवं अंत में आपको Logout पर क्लिक करना है.
2. इंस्टाग्राम से एक साथ सभी डिवाइस से लॉगआउट कैसे करें?
इंस्टाग्राम एप्लीकेशन में Settings > Account Center > Password and Security > Where you’re logged in पर जाएं, इसके बाद अपनी प्रोफाइल सेलेक्ट करें एवं अंत में जिस डिवाइस से अकाउंट को लॉगआउट करना है वो डिवाइस सेलेक्ट करें और Logout पर क्लिक करें.
3. क्या पासवर्ड बदलने पर इंस्टाग्राम सभी फोन से अपने आप लॉगआउट हो जाता है?
जब आप अपने अकाउंट का पासवर्ड बदलते है तो उस वक्त आपको दुसरे डिवाइस से अपना अकाउंट लॉगआउट करने का विकल्प दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करके आप अपने अकाउंट को दूसरी सभी डिवाइस से लॉगआउट कर सकते है.
3. बिना इंस्टाग्राम ऐप खोले अकाउंट कैसे लॉगआउट करें?
अपने फोन की Settings > Apps > Instagram > Storage & Cache > Clear Data / Clear Storage पर क्लिक करें, इससे आपके इंस्टाग्राम अकाउंट का पूरा डाटा क्लियर हो जाएगा एवं अकाउंट भी लॉगआउट हो जाएगा.
5. क्या लॉगआउट करने से इंस्टाग्राम का फोटो या मैसेज डिलीट हो जाता है?
जी नहीं, इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगआउट करने पर आपका कोई भी डाटा जैसे फोटो, विडियो, पोस्ट या मैसेज आदि डिलीट नही होते, जब आप दुबारा से अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो उस वक्त आपको पूरा डाटा वैसा का वैसा दिखाई देगा.
Instagram Par Video Kaise Banaye? सबसे आसान तरीका
इस आर्टिकल में हमने इंस्टाग्राम आईडी लॉगआउट कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.




