WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Instagram Chat Delete Kaise Kare? जानिए सही तरीका

विषय-सूची

Instagram Chat Delete Kaise Kare?

अगर आप इंस्टाग्राम पर किसी भी चैट को डिलीट करना चाहते है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी, इसमें हम आपको इंस्टाग्राम चैट डिलीट करने का सबसे आसान और सबसे सुरक्षित तरीका बतायेंगे जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन ओपन करना है, इसके बाद आपको इंस्टाग्राम अकाउंट का यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लेना है.

instagram account login kare

चरण 2. जब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करेंगे तो इसके बाद आपको इंस्टाग्राम का होमपेज दिखाई देगा, इसमें आपको चैट के आइकॉन पर क्लिक करना है.

instagram me dm ke icon par click kare

चरण 3. जब आप इंस्टाग्राम अकाउंट में चैट के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके सामने इंस्टाग्राम की सभी चैट ओपन हो जाएगी, इसमें आपको उस चैट के ऊपर कुछ देर तक टैप करके रखना है जिसे आप डिलीट करना चाहते है.

instagram chat par click kare

चरण 4. अब आपके सामने एक पॉपअप ओपन होगा, इसमें आपको डिलीट का आइकॉन दिखाई देगा आपको उसके ऊपर क्लिक करना है.

chat delete par click kare

चरण 5. अब आपको चैट डिलीट करने के लिए एक कन्फर्मेशन पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको Remove के ऊपर क्लिक करना है.

confirmation popup me remove par click karo

जैसे ही आप डिलीट के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपके इंस्टाग्राम अकाउंट में वो चैट सफलतापूर्वक डिलीट हो जाएगी, इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में किसी भी चैट को डिलीट कर सकते है.

Instagram Me DM Kaise Check Kare? जानिए सही तरीका

इंस्टाग्राम मैसेज को अनसेंड कैसे करें

अगर आपने गलती से किसी यूजर को मैसेज सेंड कर दिया है और अब आप उस मैसेज को अनसेंड करना चाहते है तो इसके लिए आपको निचे दिए गये तरीके को फॉलो कर सकते है जो की निम्न प्रकार से है.

चरण 1. सबसे पहले आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करना है, इसके बाद आपको चैट के आइकॉन पर क्लिक करना है.

instagram me dm ke icon par click kare

चरण 2. अब आपको इंस्टाग्राम की सभी चैट दिखाई देगी, इसमें से आप जिस चैट के मैसेज को अनसेंड करना चाहते है आपको उस चैट के ऊपर क्लिक करना है.

instagram chat par click kare

चरण 3. अब आपको उस चैट के सभी मैसेज दिखाई देंगे, इसमें आपको उस मैसेज के ऊपर कुछ देर तक टैप करके रखना है जिस मैसेज को आप अनसेंड करना चाहते है, इसके बाद आपको एक पॉपअप दिखाई देगा इसमें आपको Unsend के ऊपर क्लिक करना है.

chat me unsend par click kare

चरण 4. अब आपको मैसेज Unsend करने के लिए एक कन्फर्मेशन पॉपअप दिखाई देगा, इसमें आपको दुबारा से Unsend के ऊपर क्लिक करना है.

confirmation popup me unsend par click kare

जैसे ही आप अनसेंड के ऊपर क्लिक करेंगे तो वो मैसेज आपके और समाने वाले यूजर के अकाउंट से आटोमेटिक डिलीट हो जाएगा, ध्यान रखे की आप केवल उसी मैसेज को अनसेंड कर सकते है जिस मैसेज को आपने भेजा है, जो मैसेज आपको प्राप्त हुआ है उस मैसेज को आप अनसेंड नहीं कर सकते.

Instagram Id Ki Report Kaise Karen? (सबसे आसान तरीका)

1. क्या इंस्टाग्राम पर चैट डिलीट करने से सामने वाले की चैट भी डिलीट हो जाती है?

नहीं, पूरी चैट डिलीट करने पर वह केवल आपके अकाउंट (इनबॉक्स) से हटती है, सामने वाले यूजर के पास आपकी पूरी बातचीत वैसी ही बनी रहती है, उसके अकाउंट से वो चैट डिलीट नही होगी.

2. Instagram पर Message Unsend करने से क्या सामने वाले को पता चलता है?

नहीं, मैसेज Unsend करने पर इंस्टाग्राम कोई नोटिफिकेशन नहीं भेजता और मैसेज दोनों तरफ से गायब हो जाता है, हालाँकि, यदि यूजर ने नोटिफिकेशन में मैसेज पहले ही देख लिया है या चैट में Seen दिख रहा है तो इसका मतलब है की यूजर ने मैसेज को unsend करने से पहले देख लिया है.

3. क्या इंस्टाग्राम पर एक साथ सभी चैट (All Chats) को डिलीट कर सकते हैं?

पर्सनल अकाउंट में आपको सभी चैट एक एक करके डिलीट करनी होती है, अगर आपका अकाउंट प्रोफेशनल है तो उसमे आप एक से अधिक चैट को एकसाथ सेलेक्ट करके डिलीट कर सकते है.

4. Instagram Vanish Mode क्या है और यह चैट डिलीट करने से कैसे अलग है?

Vanish Mode में चैट करने के बाद जब आप चैट को बंद करते है तो इसके बाद वो चैट आप दोनों के अकाउंट से आटोमेटिक डिलीट हो जाती है, इसमें आपको मेनुअल तरीके से चैट को डिलीट या unsend नहीं करना पड़ता.

5. मैसेज भेजने के कितने समय बाद तक उसे Unsend किया जा सकता है?

Instagram पर मैसेज भेजने के बाद उसे unsend करने की कोई सीमा निश्चित नहीं है, आप जब चाहो तब उस चैट को Unsend कर सकते हो.

6. क्या हम सामने वाले व्यक्ति द्वारा भेजा गया मैसेज भी डिलीट या Unsend कर सकते हैं?

आप केवल खुद के द्वारा भेजे गये मैसेज को ही unsend कर सकते है, अगर सामने वाले यूजर ने कोई मैसेज भेजा है तो उसे आप unsend नही कर सकते, हालांकि आप दुसरे व्यक्ति के द्वारा भेजे गए मैसेज की चैट को अपने अकाउंट से डिलीट कर सकते है.

7. क्या बिना डिलीट किए इंस्टाग्राम चैट को इनबॉक्स से छुपाया (Hide) जा सकता है?

हाँ, अगर आपके पास प्रोफेशनल अकाउंट है तो आप अपने अकाउंट में किसी भी चैट को Archive कर सकते है, इसके बाद वो चैट केवल Archive के फोल्डर में ही दिखाई देगी, आपके इनबॉक्स से वो चैत हाईड हो जाएगी.

8. अगर किसी ने हमें ब्लॉक कर दिया है, तो क्या हम उसकी चैट डिलीट कर सकते हैं?

हां, अगर आपको किसी यूजर ने ब्लॉक कर दिया है तो आप अपने अकाउंट के इनबॉक्स में जाकर उस यूजर की चैट को डिलीट कर सकते है.

9. Instagram पर Chat Delete और Unsend Message में क्या अंतर है?

अगर आप किसी चैट को डिलीट करते है तो वो चैट केवल आपके अकाउंट से डिलीट होती है, जबकि अगर आप किसी मैसेज को unsend करते है तो वो मैसेज आपके और सामने वाले यूजर के दोनों के अकाउंट से डिलीट हो जाती है.

Instagram Ko Hindi Mein Kaise Karen? (मात्र 2 मिनट में)

इस लेख में हमने इंस्टाग्राम चैट डिलीट कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्रदान की है, अगर आपके मन में इससे जुडा किसी भी प्रकार का सवल है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है एवं जानकारी अच्छी लगे तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें.

रघुवीर चारण

रघुवीर चारण

मेरा नाम रघुवीर चारण है और मैं पाली (राजस्थान) का निवासी हूँ। इस ब्लॉग पर मैं सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियाँ सरल भाषा में शेयर करता हूँ। अपने 8 वर्षों के ब्लॉग्गिंग अनुभव के आधार पर मैं यहाँ सर्वश्रेष्ठ जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।

Leave a Comment